Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 12:49
ज़ी मीडिया ब्यूरो मुंबई: मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक नवंबर की रात 16 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप मामले में मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस शर्मासर करने वाली घटना में छह लोग शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गोरेगांव के संतोष नगर इलाके के निवासी छह लड़कों ने शुक्रवार को पीड़िता से दीवाली का जश्न मनाने के लिए साथ आने को कहा। चूंकि लड़की उन लड़कों को जानती थी, वह उनके साथ चली गई। इसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब लड़की बेसुध हो गई तो उन छह में से चार लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है।
घटना से स्तब्ध पीड़िता रविवार तक चुप रही लेकिन बाद में अपनी दादी को घटना के बारे में बताया जिसके बाद पीड़िता और उसकी दादी ने दिन्दोशी पुलिस थाने में शनिवार एफआईआर दर्ज कराई। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (जी) के तहत, डिंडोशी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पीड़िता ने आठवीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
First Published: Tuesday, November 5, 2013, 12:25