शक्ति मिल - Latest News on शक्ति मिल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मुंबई: 16 साल की लड़की से गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 12:49

मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक नवंबर की रात 16 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप मामले में मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मुंबई में दिवाली पर जश्न मनाने गई 16 साल की लड़की से दोस्तों ने किया गैंगरेप

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 16:46

मुंबई के शक्ति मिल परिसर में फोटो जर्नलिस्ट के साथ गैंगरेप के करीब दो महीने के बाद एक बार फिर मुंबई को शर्मसार होना पड़ा। खबर है कि एक नवंबर की रात गोरेगांव इलाके में 16 साल की लड़की के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया।

मैं आरोपियों का हुलिया जानती हूं: मुंबई गैंगरेप पीड़िता

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 09:47

पिछले महीने अपने साथ हुए नृशंस बलात्कार की घटना को याद करते हुए मुंबई की फोटोपत्रकार ने अपनी मां से कहा है कि पांच लोगों ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया, जिनका वह नाम नहीं जानती।

मुंबई गैंगरेप: पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर, 80 चश्मदीद

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 18:13

मुंबई के शक्ति मिल गैंगरेप मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट गुरुवार को दाखिल कर दी है।

मुंबई गैंगरेप केस: पुलिस आज दायर करेगी चार्जशीट

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 11:31

मुंबई पुलिस एक फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने की तैयारी कर रही है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि हमने अब तक जो भी सबूत एकत्र किए हैं उनके आधार पर आरोप पत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आरोप पत्र दाखिल करने के लिए काम कर रहे हैं।

मुंबई गैंगरेप: पुलिस बृहस्पतिवार तक दाखिल करेगी आरोपपत्र

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 22:34

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने सोमवार को कहा कि फोटो पत्रकार सामूहिक बलात्कार मामले में मुंबई पुलिस बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करेगी।

मुंबई गैंगरेप: आरोप पत्र दायर करने की तैयारी में पुलिस

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 13:06

मुंबई पुलिस एक फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में अगले कुछ दिनों में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने की तैयारी कर रही है।

मुंबई गैंगरेप: 4 आरोपियों को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 15:07

तेईस वर्षीय महिला फोटोपत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार के चार आरोपियों को मजिस्ट्रेट अदालत ने आज 19 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

`फांसी नहीं तो मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को नपुंसक बनाओ`

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 13:05

मुंबई में फोटोग्राफर के साथ सामूहिक बलात्कार करने के पांच आरोपियों के खिलाफ एक अन्य महिला ने भी आरोप लगाया है कि इस गिरोह के कुछ अपराधियों ने बंद पड़ी शक्ति मिल परिसर में उसका भी बलात्कार किया। शक्ति मिल गैंगरेप की इस एक और पीडि़ता ने ज़ी मीडिया से बातचीत में अपनी दर्दनाक दास्‍तां सुनाई। साथ ही इस पीडि़ता ने कहा कि इन बलात्‍कारियों को फांसी दो, यदि फांसी नहीं मिलती है तो पांचों आरोपियों को नपुंसक बना दो।

मुंबई गैंगरेप : आरोपी के और दो मोबाइल फोन बरामद

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 19:48

फोटो पत्रकार के सामूहिक बलात्कार की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस वीभत्स घटना के दौरान आरोपी के पास मौजूद और दो मोबाइल फोन उसने बरामद किए हैं।

मुंबई गैंगरेप: पुलिस ने घटनाक्रम को फिर से गढ़ा

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 22:46

मुम्बई सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपियों को बुधवार को शक्ति मिल परिसर ले जाया गया ताकि उस पूरे घटनाक्रम को फिर से गढ़ा जा सके जिसके बाद यह अपराध हुआ था।

मुंबई गैंगरेप: फोरेंसिक विशेषज्ञों ने वारदात स्थल की जांच की

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 17:07

शक्ति मिल परिसर में फोटो पत्रकार से छह दिन पहले हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए गुजरात और दिल्ली के फोरेंसिक विशेषज्ञों का दल मंगलवार को यहां पहुंचा।

मुंबई गैंगरेप के दरिंदों को फांसी दीजिए: सुषमा

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 15:11

मुंबई में पिछले सप्ताह एक युवा फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार को लेकर आज लोकसभा में सदस्यों ने गहरी नाराजगी जतायी और कई ने तो दोषियों को मौत की सजा देने की मांग कर डाली।

मुंबई गैंगरेप केस में पांचवां आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 14:42

मुम्बई पुलिस ने फोटो पत्रकार से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पांचवां आरोपी आज दिल्ली से पकड़ा गया है।

मुंबई गैंगरेप: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बोली- रेप से जीवन खत्म नहीं हो जाता

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 23:47

मुंबई में बलात्कार की शिकार फोटो पत्रकार ने कहा कि बलात्कार से जीवन खत्म नहीं हो जाता। मैं चाहती हूं कि सभी आरोपियों को कड़ा से कड़ा दंड मिले और यथाशीघ्र काम पर लौटना चाहती हूं।

मुंबई गैंगरेप: लड़की ने की मिन्नतें लेकिन दरिंदों ने एक न सुनीं

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 17:26

मुंबई गैंगरेप मामले में आरोपियों ने पीड़ित लड़की पर किस तरह से जुल्म ढाहा, वह एक-एक कर सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने लड़की के गले पर टूटी बोतल रखकर धमकाया था। फोटो पत्रकार गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरिंदगी पर उतरे आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी और मानवता को ताक पर रखकर सामूहिक बलात्कार किया।

मुंबई गैंगरेप : तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 19:38

मुंबई में महिला पत्रकार से गैंगरेप मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को गैंगरेप के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई में फोटो पत्रकार से दरिदंगी पर गुस्से में देश, 1 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 23:40

महिला फोटो पत्रकार के साथ शुक्रवार रात हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। पिछले साल हुए इसी तरह के दिल्ली सामूहिक बलात्कार की यादें ताजा कर देनी वाली इस घटना को लेकर जनता में फैले भारी रोष के बीच पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इस मामले को सुलझाने का दावा किया है।