Last Updated: Monday, May 12, 2014, 22:46

अबुजा : नाइजीरिया ने सोमवार को 200 से अधिक स्कूली लड़कियों को छोड़ने के लिए बोको हराम नेता अबुबकर शेकाउ द्वारा रखी गई शर्त खारिज कर दी।
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार एक नए वीडियो में शेकाउ द्वारा रखी गई इस शर्त को खारिज करती है कि सभी लड़ाकों को जेल से रिहा करने पर लड़कियों को छोड़ दिया जाएगा, गृह मंत्री अब्बा मोरो ने कहा, ‘‘हां बिल्कुल।’’ शेकाउ ने एक वीडियो में आज बोर्नो प्रांत में चिबोक से 14 अप्रैल को अपहृत 276 में से करीब 130 लड़कियों को दिखाने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि हम अपने लड़ाकों को रिहा किये जाने तक उन्हें (लड़कियों को) नहीं छोड़ेंगे। (एजेंसी)
First Published: Monday, May 12, 2014, 22:46