Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 13:33

कीव: यूक्रेन ने सोवियत संघ के विघटन के बाद बने एक महत्वूपर्ण गठबंधन से हटने की योजना की घोषणा की है और रूसियों के प्रवेश पर वीजा लगा दिया है। इसके साथ ही वह रूस द्वारा क्रीमिया को खुद का हिस्सा बनाए जाने के बाद क्रीमिया से संभावित वापसी की तैयारी कर रहा है।
रूस द्वारा क्रीमिया के खुद में विलय के बाद यूक्रेन ने कल पहली कड़ी प्रतिक्रिया दी। क्रीमिया के अलगाववादी नेताओं के कार्यकारी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन की नौसेना के अध्यक्ष की रिहाई के लिए दिए गए अल्टीमेटम की अंतिम तारीख कल खत्म हो गयी। नौसेना अध्यक्ष को बंधक बनाया गया था।
यूक्रेन में बढ़ते संकट को देखते हुए अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि वह ‘एक खतरनाक स्थिति पैदा कर रहा है।’ वहीं नाटो के कमांडर ने रूस द्वारा क्रीमिया के कब्जे को ‘शीत युद्ध के अंत के बाद से यूरोपीय सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा’ बताया। (एजेंसी)
First Published: Thursday, March 20, 2014, 08:50