Crimea - Latest News on Crimea | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

प्रतिबंध लगाने की जी-7 की चेतावनी के बाद पुतिन से मिलेंगे नेता

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 23:56

क्रीमिया पर रूसी कब्जे के बाद पहली बार पेरिस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पश्चिमी देशों के नेताओं की मुलाकात होगी।

रूसी जेट विमान यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में घुसे

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 08:50

अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि रूसी लड़ाकू विमानों ने बीते 24 घंटे में कई बार यूक्रेन के हवाईक्षेत्र में प्रवेश किया।

अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन को मदद और रूस पर प्रतिबंध लगाने को दी मंजूरी

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 09:38

अमेरिकी कांग्रेस ने पहली बाध्यकारी प्रतिक्रिया के तहत क्रीमिया को हड़पने के कारण रूस के खिलाफ प्रतिबंधों सहित यूक्रेन को अमेरिकी सहायता पैकेज दिये जाने को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

रूस ने क्रीमिया में नए यूक्रेनी ठिकाने पर कब्जा किया

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 14:49

रूस के सैनिकों ने आज क्रीमिया में एक नए यूक्रेनी ठिकाने पर कब्जा कर लिया ।

हिन्द महासागर में ‘संदिग्ध’ वस्तुएं दिखी, लापता विमान के मिलने की आस

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 11:36

चीनी विमानों ने दक्षिणी हिन्द महासागर में ‘संदिग्ध’ वस्तुएं देखी है।

क्रीमिया मुद्दे पर यूक्रेन ने रूस से संबंध तोड़े

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 13:33

यूक्रेन ने सोवियत संघ के विघटन के बाद बने एक महत्वूपर्ण गठबंधन से हटने की योजना की घोषणा की है और रूसियों के प्रवेश पर वीजा लगा दिया है। इसके साथ ही वह रूस द्वारा क्रीमिया को खुद का हिस्सा बनाए जाने के बाद क्रीमिया से संभावित वापसी की तैयारी कर रहा है।

यूक्रेन में कोई सैन्य कार्रवाई नहीं होगी: ओबामा

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 08:48

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन में किसी सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार किया है और कहा है कि अमेरिका एवं उसके सहयोगी, संकट के समाधान के लिए अब भी कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं।

क्रीमिया प्रकरण: रूस के कदम की ओबामा, मर्केल ने की निंदा

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 09:56

क्रीमिया को खुद में मिलाने के रूस के कदम की निंदा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को तत्काल यूक्रेन भेजने पर सहमति जताई।

पुतिन ने क्रीमिया की स्वतंत्रता को दी मान्यता

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 09:08

शीत युद्ध के बाद मास्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को एक ‘स्वतंत्र और संप्रभु देश’ के तौर पर मान्यता दे दी जिसे वाशिंगटन के लिए ऐसी खुली चुनौती माना जा रहा है जिससे यूरोप में सुरक्षा संकट बढ़ गया है।

क्रीमिया जनमत संग्रह को मान्यता नहीं देगा अमेरिका : ओबामा

Last Updated: Monday, March 17, 2014, 12:17

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उनका देश क्रीमिया में हुए जनमत संग्रह को मान्यता नहीं देता है और उन्होंने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का इरादा जताया।

क्रीमिया का जनमत रूस के साथ, पश्चिमी देश नाराज

Last Updated: Monday, March 17, 2014, 10:50

क्रीमिया के रूस के साथ एकीकरण के मुद्दे पर रविवार को हुए जनमत संग्रह के प्रारंभिक परिणाम के मुताबिक क्रीमिया के लोगों ने रूस के साथ एकीकरण के पक्ष में मतदान किया है।

यूक्रेन में जारी संकट के बीच क्रीमिया में कराया गया जनमत संग्रह

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 21:56

यूक्रेन में शीतयुद्ध जैसे सुरक्षा संकट के बीच क्रीमिया में लोगों ने यूक्रेन से अलग होने के लिए एक जनमत संग्रह में हिस्सा लिया। यूक्रेन की नयी सरकार और रूस के अलावा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकतर हिस्से ने संभावित तौर पर अलगाव के पक्ष में जाने वाले जनमत संग्रह को मान्यता ना देने की बात कही है।

यूक्रेन ने लामबंदी शुरू की, मर्केल ने रूस को दी चेतावनी

Last Updated: Thursday, March 13, 2014, 23:16

यूक्रेन ने रूस की विस्तारवादी धमकी से बचने के लिए गुरुवार को ताकत जुटाने की ओर कदम बढ़ाया, वहीं क्रीमियाई संकट पर जर्मनी ने रूस को चेतावनी दी है कि इससे उसकी अर्थव्यवस्था को और यूरोपीय संघ के साथ उसके संबंधों को लंबे समय में नुकसान पहुंच सकता है।

यूक्रेन अपनी भूमि का एक इंच भी रूस को नहीं देगा: यूक्रेन के पीएम

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 23:30

यूक्रेन भर में प्रतिद्वंद्वियों के प्रदर्शनों के साथ अलगाववादी तनाव बढ़ने के बीच रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने आज क्रीमिया में कीव समर्थक रैली में लोगों पर डंडों एवं कोड़ों से प्रहार किया। अंतरिम प्रधानमंत्री अर्सेनी यातसेनयुक ने इस बात की प्रतिबद्धता जतायी कि देश अपनी भूमि का एक इंच भी मास्को को नहीं देगा। इससे पहले रूसी सेना एवं क्रेमलिन समर्थक बंदूकधारियों ने काला सागर प्रायद्वीप पर अपना कब्जा जमा लिया था।

यूक्रेन संकट: क्रीमिया की संसद का रूस में शामिल होने का फैसला

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 23:16

यूक्रेन के स्वायत्तशासी क्षेत्र क्रीमिया की संसद ने रूसी संघ का औपचारिक रूप से हिस्सा बनने के पक्ष में मतदान किया है। इस फैसले पर जनादेश हासिल करने के लिए जनमत संग्रह कराए जाने के आसार हैं।

उक्रेन संकट : अमेरिका ने रूस को जी-8 से बाहर करने की दी चेतावनी

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 10:48

उक्रेन का संकट दिनोंदिन गहराने के साथ ही अमेरिका और रूस के बीच तल्खी भी बढ़ती जा रही है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने रूस को चेतावनी दी है कि उसे आर्थिक प्रतिबंधों के रूप में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

क्रीमिया के नेता ने किया नियंत्रण का दावा, पुतिन से मांगी मदद

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 18:33

रूस और यूक्रेन के बीच गतिरोध आज उस वक्त गहरा गया जब मास्को समर्थक यूक्रेनी नेता ने क्रीमिया क्षेत्र में सेना एवं पुलिस पर नियंत्रण का दावा किया तथा रूसी राष्ट्रपति बलादिमीर पुतिन से शांति बरकरार रखने में मदद मांगी।