क्रीमिया का जनमत रूस के साथ, पश्चिमी देश नाराज

क्रीमिया का जनमत रूस के साथ, पश्चिमी देश नाराज

क्रीमिया का जनमत रूस के साथ, पश्चिमी देश नाराजसिमफेरोपोल (यूक्रेन): क्रीमिया के रूस के साथ एकीकरण के मुद्दे पर रविवार को हुए जनमत संग्रह के प्रारंभिक परिणाम के मुताबिक क्रीमिया के लोगों ने रूस के साथ एकीकरण के पक्ष में मतदान किया है। अंतिम परिणाम हालांकि सोमवार को अभी आ रहा है, लेकिन उससे पहले ही क्रीमिया क्षेत्र की राजधानी सिमफेरोपोल में लेनिन स्क्वे यर पर हजारों लोगों ने रूस के साथ एकीकरण के पक्ष में हुए मतदान का जश्न मनाया और रूस तथा क्रीमिया के झंडे लहराए।

स्थानीय चुनाव आयोग द्वारा घोषित प्रारंभिक आधिकारिक परिणाम के मुताबिक जितने भी लोगों ने रविवार को मतदान किया, उसमें से 95.5 फीसदी ने क्रीमिया के एक संघीय जिले के तौर पर रूस से जुड़ने के पक्ष में मतदान किया है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक 80 फीसदी या 15 फीसदी लोगों ने मतदान किया।

क्रीमिया के बंदरगाह शहर सेबस्टापोल में हुए जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक 93 फीसदी से अधिक मतदाता रूस के साथ जुड़ने के पक्ष में हैं। इस बीच अमेरिका, यूरोपीय संघ और कई अन्य देशों ने कहा है कि वे जनमत संग्रह के परिणाम को मान्यता नहीं देंगे, क्योंकि यह रूसी सैनिकों द्वारा कायम किए गए हिंसा और भय के वातावरण में हुआ है और वे यूक्रेन की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे।

रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक टेलीफोन कॉल में कहा कि अमेरिका और उसके यूरोपीय साझेदार जनमत संग्रह के बाद रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयारी कर चुके हैं और यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर रूसी सैन्य गतिविधि से तनाव बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनमत संग्रह यूक्रेन के संविधान का उल्लंघन है और यह रूसी सैन्य हस्तक्षेप के बीच कराया गया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 17, 2014, 10:50

comments powered by Disqus