Last Updated: Monday, May 12, 2014, 12:47
ब्रुसेल्स : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने चरमपंथी इस्लामी आतंकवादी समूह बोको हराम द्वारा छात्राओं को अगवा करने के मसले से निबटने के लिए रविवार को नाइजीरिया और इसके पड़ोसी राष्ट्रों के साथ पेरिस में एक शिखर वार्ता का प्रस्ताव रखा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओलांद ने अजरबेजान की राजधानी बाकू के दौरे के दौरान यह टिप्पणी की।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल में नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो के चिबोक शहर से 200 से अधिक स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया गया। इस अपहरण की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह बोको हरम ने ली है। यही नहीं उसने लड़कियों को बेच देने की धमकी भी दी है।
नाइजीरियाई सेना ने रविवार को बताया कि अपहृत छात्राओं को मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत अभी तक किसी भी विदेशी सेना या सुरक्षा सहयोगियों ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। (एजेंसी)
First Published: Monday, May 12, 2014, 12:47