यूक्रेन संकट: ऑस्ट्रेलिया ने रूसी अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

यूक्रेन संकट: ऑस्ट्रेलिया ने रूसी अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

मेलबर्न : क्रीमिया को रूस में मिलाने के लिए मददगार की भूमिका निभाने वाले एक दर्जन रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक और यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री जूली बिशप ने कहा कि क्रीमिया को यूक्रेन से अलग करने के लिए किए गए जनमत संग्रह का कोई कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून एक देश को किसी ऐसे जनमत संग्रह के आधार पर दूसरे देश का क्षेत्र चुराने की अनुमति नहीं देता, जिसे कि निष्पक्ष और स्पष्ट माना ही नहीं जा सकता।’’ बिना नाम लिए बिशप ने कहा कि ये आर्थिक और यात्रा प्रतिबंध 12 लोगों पर लगाए जाएंगे। ये लोग हाल ही के बदलाव में मददगार बने थे।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इन लोगों पर आर्थिक प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध लगाएगी। इन लोगों ने यूक्रेन की संप्रभुता के सामने रूस की ओर से पैदा खतरे के लिए मददगार की भूमिका निभाई है। ऑस्ट्रेलिया ने ये फैसले पूर्ण एकता के भाव के साथ लिए हैं और वह नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का समर्थन करता है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 19, 2014, 13:53

comments powered by Disqus