Last Updated: Friday, March 14, 2014, 10:07

संयुक्त राष्ट्र: मॉस्को के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपतकालीन बैठक में बताया है कि रूस संकटग्रस्त यूक्रेन के साथ युद्ध का इच्छुक नहीं है।
राजदूत विताली चुरकिन ने परिषद को कल बताया कि न तो रूस और न ही रूसवासी ही युद्ध चाहते हैं और मैं इस बात से भी सहमत हूं कि यूक्रेन वासी भी युद्ध नहीं चाहते हैं। उनका यह बयान यूक्रेन में मॉस्को द्वारा की कार्रवाई के बाद पश्चिमी ताकतों द्वारा रूस पर गहरी नाराजगी जताए जाने के बाद आया है। रूस रविवार को क्रीमिया में जनमत संग्रह कराने वाला है यह जानने के लिए कि क्रीमिया रूस में शामिल हो सकता है या नहीं। पश्चिमी ताकतों ने रूस के इस कदम की भी घोर निंदा की है।
चुरकिन ने मॉस्को की स्थिति स्पष्ट करते हुए और यूक्रेन संकट पर अपनी बात रखते हुए अपने समकक्ष पर यह कहते हुए पलटवार किया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति को असंवैधानिक रूप से पदच्युत किया गया था। इसके अलावा उन्होंने अन्य राजदूतों द्वारा रूस के प्रति नकारात्मक रूख दर्शाए जाने का उपहास उड़ाते हुए कहा कि यदि ऐसा होता तो यूक्रेन में सभी अब तक सुखद जीवन बिता रहे होते। (एजेंसी)
First Published: Friday, March 14, 2014, 10:07