यूक्रेन को अस्थिर करना बंद करे रूस: अमेरिका

यूक्रेन को अस्थिर करना बंद करे रूस: अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में अस्थिरता फैलाने के प्रयासों को तत्काल बंद करने को कहा और सप्ताहांत में हुई गतिविधियों पर चिंता जताई। अमेरिका ने क्रीमिया के हाल में रूस में विलय के लिए रूस की ताजा की गतिविधियों को जिम्मेदार बताया। पूर्वी यूक्रेन में रूस के दखल को लेकर अमेरिका ने मास्को को चेतावनी देते हुए और प्रतिबंध लगाए जाने की धमकी दी।

व्हाइट हाउस में प्रेस सचिव जे कार्नी ने कहा, यदि रूस प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर पूर्वी यूक्रेन की तरफ बढ़ता है तो यह बहुत गंभीर कदम होगा। हमने राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया था और उनकी सरकार से यूक्रेन में अस्थिरता फैलाने के प्रयासों को तत्काल बंद करने को कहा। हम अगली सैन्य कार्यवाही के खिलाफ उन्हें चेतावनी देते हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 8, 2014, 08:44

comments powered by Disqus