Last Updated: Monday, August 19, 2013, 17:59

नई दिल्ली : वैश्विक मंदी के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 165 रू. की गिरावट के साथ 31,360 रू. प्रति दस ग्राम बोले गये। लिवाली समर्थन के अभाव में चांदी के भाव 75 रू. टूट कर 50,610 रू. किलो बंद हुए। बाजार सूत्रों के अनुसार मौजूदा उच्चस्तर पर कमजोर मांग तथा निवेशकों द्वारा बिकवाली किये जाने की अटकलों के कारण सोने, चांदी में गिरावट आई।
लंदन में सोने के भाव 0 . 1 प्रतिशत गिर कर 1375. 41 डॉलर प्रति औंस रहे। घरेलू बाजार में सोना 99. 9 और 99. 5 शुद्ध के भाव 165 रू. की गिरावट केसाथ क्रमश: 31,360 रू. और 31,160 रू. प्रति दस ग्राम बंद हुए। वही स्थानीय मांग बढ़ने से गिन्नी के भाव 100 रू. की तेजी के साथ 25,000 रू. प्रति आठ ग्राम बंद हुए।
चांदी तैयार के भाव 75 रू. की हानि के साथ 50,610 रू. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 45 रू. टूट कर 50,490 रू. किलो बंद हुए। जबकि चांदी सिक्का के भाव 1000 रू9 चढ़कर 88,000 : 89,000 रू. प्रति सैंकड़ा बंद हुए। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 19, 2013, 17:59