Last Updated: Wednesday, March 21, 2012, 07:15
मुंबई : महिंद्रा सत्यम तथा टेक महिंद्रा के निदेशक मंडलों ने दोनों कंपनियों के विलय की आज मंजूरी दे दी। दोनों कंपनियों ने बंबई शेयर बाजार को दी अलग-अलग सूचना में कहा, ‘कंपनी के निदेशक मंडलों ने महिंद्रा सत्यम का टेक महिंद्रा के साथ विलय की मंजूरी दे दी है।’
विलय के लिये विनिमय अनुपात 2:17 शेयर तय किया गया है, यानी टेक महिंद्रा के दो शेयरों के एवज में महिंद्रा सत्यम के 17 शेयर दिये जाएंगे। शेयरधारकों को टेक महिंद्रा के एक शेयर के एवज में सत्यम के 8.5 शेयर दिये जाएंगे। इस खबर के बाद टेक महिंद्रा का शेयर बंबई शेयर बाजार में 2.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 662.20 रुपये पर चला गया। वहीं महिंद्रा सत्यम का शेयर 0.54 कम होकर 73.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
टेक महिंद्रा ने घोटाले में फंसी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज का अधिग्रहण अप्रैल 2009 में किया था और इसका नाम महिंद्रा सत्यम रखा था। सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक तथा तत्कालीन चेयरमैन बी रामलिंग राजू ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की बात स्वीकार की थी।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, March 21, 2012, 12:45