Last Updated: Friday, August 10, 2012, 11:19
संयुक्त राष्ट्र : अल्जीरिया के पूर्व विदेश मंत्री लखदर ब्राहिमी सीरिया में शांति दूत के लिए कोफी अन्नान की जगह लेने के प्रबल उम्मीदवार हैं। यह बात राजनयिकों ने कही। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर राजनयिकों ने कहा कि ब्राहिमी की संभावना प्रबल है जबकि अन्य दावेदारों में स्पेन के पूर्व विदेश मंत्री मिगुएल एंजेल मोराटिनोस और नाटो के पूर्व प्रमुख एवं यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जेवियर सोलाना (स्पेन) भी हैं।
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव अन्नान ने पिछले हफ्ते सीरिया में संयुक्त राष्ट्र अरब लीग के संयुक्त दूत पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। वह इस महीने के अंत में पद छोड़ देंगे। इस्तीफे की घोषणा करते हुए अन्नान ने कहा कि सुरक्षा परिषद् के अंदर विभाजन से सीरिया में संघर्ष रोकने के एकीकृत प्रयास को धक्का पहुंचा है। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 10, 2012, 11:19