ईरान पर जुलाई से लागू होंगे तेल प्रतिबंध

ईरान पर जुलाई से लागू होंगे तेल प्रतिबंध

ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ (ईयू) ने ईरान के तेल पर एक जुलाई से व्यापारिक प्रतिबंध लागू करने के लिए औपचारिक स्वीकृति दे दी है। यूरोपीय संघ की विदेश मामलों की परिषद ने लक्जमबर्ग में ईरान के खिलाफ संघ के प्रतिबंधात्मक उपायों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ईरान के खिलाफ संघ के नए प्रतिबंध पूर्व में किए गए निर्णय के अनुसार लागू होंगे और उसे पूर्व में दी गई दो छूटें एक जुलाई को समाप्त हो जाएंगी।

ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों को जनवरी 2012 में स्वीकार किया गया था। इसके तहत एक जुलाई, 2012 से ईरान के कच्चे तेल व पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लग जाएगा लेकिन इसमें पहले से किए जा चुके अनुबंधों में छूट दी गई है।

ईरानी तेल के निर्यात के लिए 23 जनवरी से पहले समाप्त हो चुके अनुबंध एक जुलाई से प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे।

यूरोपीय संघ ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रमों के प्रति गम्भीर चिंताओं के मद्देनजर उस पर ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 26, 2012, 12:20

comments powered by Disqus