Last Updated: Friday, February 8, 2013, 22:53
अबुजा : नाइजीरिया के कानो शहर में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने शुक्रवार को पोलियो टीका अभियान में शामिल नौ महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की हत्या कर दी।
पुलिस ने कहा कि शहर में मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में इन महिलाओं की हत्या की।
पुलिस प्रवक्ता मागजी मुसा ने कहा कि हमलावर मोटरसाइकिलों पर आए और उन्होंने होतोरो जिले में एक स्वास्थ्य केन्द्र पर सात स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गोलियां चला दीं जबकि जकिया मार्ग पर एक अन्य हमले में दो स्वास्थ्य कर्मचारियों की हत्या की गई। (एजेंसी)
First Published: Friday, February 8, 2013, 22:53