नाइजीरिया में आतंकियों ने की 15 ईसाइयों की हत्या

नाइजीरिया में आतंकियों ने की 15 ईसाइयों की हत्या

अबूजा : इस्लामी संगठन बोको हरम के संदिग्ध आतंकवादियों ने नाइजीरिया के एक गांव में 15 ईसाइयों को गला काटकर मार डाला।

एक राहत अधिकारी ने रविवार को बताया कि मैदुगरी शहर के नजदीक आतंकवादी जबरन ईसाई समुदाय के लोगों के घरों में घुस गए और 15 लोगों के गले रेत दिए।

इससे पूर्व सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सगीर मूसा ने मरने वालों की संख्या पांच बताई थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 31, 2012, 09:18

comments powered by Disqus