Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 09:14

अबुजा : नाइजीरिया के पूर्वी भाग में प्लातेयु राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं।
शेन्दाम स्थानीय सरकार के अध्यक्ष केमी नशे ने कहा, क्षेत्र में आई बाढ़ में कम से कम 28 लोग मारे गए हैं। अध्यक्ष ने कहा, सिर्फ मेरे स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में ही दो सौ हेक्टयर कृषि भूमि बाढ़ में बर्बाद हो गई है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, August 14, 2012, 09:14