Last Updated: Saturday, March 2, 2013, 17:05
रियो डि जेनेरियो : ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ ने शुक्रवार को एक नौसेनिक ठिकाने का उद्घाटन किया। इस ठिकाने पर फ्रांस के साथ 2009 में हस्ताक्षर किए गए एक सहयोग समझौते के तहत पारम्परिक पनडुब्बियों के हिस्से तैयार किए जाएंगे और आखिरकार परमाणु चालित पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा। परमाणु रिएक्टर से चालित पनडुब्बी का निर्माण कर लेने पर ब्राजील ऐसा कर लेने वाला लैटिन अमेरिका का पहला देश बन जाएगा।
रूसेफ ने कहा,"इस पहल के साथ हम अब उन चंद देशों में शामिल हो गए हैं, जो परमाणु पनडुब्बी का विकास कर सकते हैं।"
बहरहाल उन्होंने कहा कि परमाणु चलित पनडुब्बियों का उपयोग युद्ध छेड़ने में नहीं किया जाएगा, वरन युद्ध रोकने और आत्म रक्षा में किया जाएगा।
परमाणु पनडुब्बियों का संचालन 2023 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, March 2, 2013, 17:05