भारत ले सकता है गवाहों के बयान : इतालवी मंत्री

भारत ले सकता है गवाहों के बयान : इतालवी मंत्री

रोम: इटली के रक्षा मंत्री मारिओ माउरो ने कहा है कि भारत में हत्या के आरोपों का सामना कर रहे इटली के नौसैनिकों के मामले में यदि अभियोजक तेल टैंकर पर मौजूद अन्य चार राइफल मैनों की गवाही दर्ज करे तो इटली के लिए हर्ष की बात हो सकती है। माउरो ने इटली की सरकारी रेडियो 1 से कहा कि इटली ने चारों राइफल मैनों को गवाही देने की अनुमति देने से इंकार नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि लेकिन यह काम यहीं होना चाहिए या फिर वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय कानून के प्रावधानों के अनुसार इस मामले में गवाही देने के लिए चारों का भारत जाना जरूरी नहीं है।

ज्ञात हो कि इटली के नौसैनिक सल्ववाटोरे गिरोने और मैस्सिमिलिआनो लाटोरे केरल के समुद्र तट पर दो भारतीय मछुआरों को मार गिराने के मामले में हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

नौसैनिकों ने कहा है कि समुद्री डाकू होने के संदेह में चूकवश उन्होंने मछुआरों को मार गिराया। माउरो ने बुधवार को प्रसारित रेडियो कार्यक्रम में कहा कि उम्मीद है कि इटली और भारत का व्यवहार पारदर्शी रहेगा और त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान निकलेगा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 22, 2013, 23:47

comments powered by Disqus