मसौदे से असद से पद छोड़ने की मांग हटाई गई

मसौदे से असद से पद छोड़ने की मांग हटाई गई

संयुक्त राष्ट्र : सीरिया में जारी संघर्ष के बीच अरब देशों ने राष्ट्रपति बशर अल असद को थोड़ी राहत दी है। अरब देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रतीकात्मक प्रस्ताव से असद से इस्तीफा की मांग को हटा दिया है जिस पर शुक्रवार को मतदान होना है।

प्रस्ताव का कमजोर होना सीरिया के गृहयुद्ध के प्रति प्रभावी राजनयिक रुख बनाने के लिए कड़ी मशक्कत को प्रदर्शित करता है। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने अपने शांति प्रस्ताव असफल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र एवं सीरिया के लिए अफ्रीकी यूनियन के मध्यस्थ पद से त्यागपत्र दे दिया।

महासभा मसौदा प्रस्ताव पर ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों ने विरोध किया। इन देशों को उस प्रस्ताव पर आपत्ति थी जिसमें सत्ता परिवर्तन या प्रतिबंधों का आह्वान किया गया था। नए प्रस्ताव में अन्य देशों से सीरिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए नहीं कहा गया है।

सुरक्षा परिषद के एक राजनयिक ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि ब्रिक देशों की ओर से समर्थन नहीं मिलने से विकासशील देशों का प्रस्ताव में विश्वास डगमगा सकता था। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 3, 2012, 08:29

comments powered by Disqus