Last Updated: Monday, August 19, 2013, 13:19

काहिरा: मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के कम से कम 36 सदस्य उस समय मारे गए, जब जेल ले जाते समय इन सभी ने भागने की कोशिश की, और सुरक्षा बलों को गोलीबारी करनी पड़ी। यह जानकारी मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी एमईएनए ने दी है। सोमवार को कहा है कि रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष हुआ। आतंकवादियों ने मुस्लिम ब्रदहुड के सदस्यों को काहिरा के समीप अबू जबाल जेल जा रहे पुलिस के वाहनों को रोका और उन पर हमला कर दिया। पुलिस वाहनों के जेल में प्रवेश करने से पहले ही यह संघर्ष हुआ।
इस दौरान ब्रदरहुड के बंदियों ने आतंकवादियों की मदद से भागने की कोशिश की। आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी को बंधक बना लिया था। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। कुछ कैदियों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि कई आतंकवादी गोलीबारी में मारे गए।
शनिवार को अल फतह मस्जिद को खाली कराने को लेकर हुए संघर्ष के बाद 600 लोगों को 15 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया। इस घटना में 79 लोगों की मौत हुई थी। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 19, 2013, 13:19