मिस्र में हिंसा - Latest News on मिस्र में हिंसा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मिस्र: मुर्सी को करना होगा मुकदमे का सामना

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 12:47

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हिंसा भड़काने और इसे अंजाम देने के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, मुकदमे की तारीख के बारे में नहीं बताया गया है।

मिस्र में हिंसा का दौर जारी, 25 पुलिसकर्मियों की हत्या

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 21:50

मिस्र में मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सुरक्षा बलों में चल रही हिंसक झड़पों के बीच आज सीमावर्ती शहर रफाह में चरमपथियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 25 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के 36 सदस्यों की मौत

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 13:19

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के कम से कम 36 सदस्य उस समय मारे गए, जब जेल ले जाते समय इन सभी ने भागने की कोशिश की, और सुरक्षा बलों को गोलीबारी करनी पड़ी।

गोलीबारी में मारे गए 200 लोग : मुस्लिम ब्रदरहुड

Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 19:43

सत्ता से बेदखल किए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के समर्थकों ने आज खदेड़ दिए जाने की धमकियों के बावजूद एक मस्जिद में धरना दिया। खूनी हिंसा के एक दिन बाद यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। मुस्लिम ब्रदरहुड ने दावा किया है कि इस हिंसा में उनके लगभग 200 समर्थक मारे गए।

मिस्र: ब्रदरहुड के नेताओं को गिरफ्तार करने का आदेश

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 21:16

मिस्र की अंतरिम सरकार ने देश में हिंसा भड़काने के मामले में मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख सहित कई शीर्ष इस्लामवादियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है तथा कहा है कि अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ‘सुरक्षित स्थान’ पर हैं।

मिस्र: अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने चुनाव कराने का किया वादा

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 20:49

मिस्र में चल रहे संकट को खत्म करने के प्रयास के तहत आज अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने देश में अगले साल की शुरूआत में ताजा चुनाव कराने का वादा किया।

मिस्र: सेना और मुर्सी समर्थकों में संघर्ष, 54 की मौत

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 16:38

सैन्य मुख्यालय के बाहर देश के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष में 54 लोगों की मौत के बाद मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति ने अगले साल की शुरूआत में फिर से चुनाव कराने का वचन दिया है ।

मिस्र में हिंसात्मक संघर्ष, 42 की मौत, 322 घायल

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 19:40

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सैनिकों के बीच यहां सेना मुख्यालय के बाहर हुए हिंसात्मक संघर्ष में 42 लोगों की मौत हो गई जिससे सैन्य समर्थित नई अंतरिम सरकार और मुस्लिम ब्रदरहुड के बीच गतिरोध और गहरा गया।

मिस्र में मोरसी विरोधी प्रदर्शनों में पांच की मौत

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 11:54

मिस्र में इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर हुए भारी विरोध प्रदर्शनों में कम से कम पांच लोग मारे गए और सैंकड़ों अन्य घायल हो गए।

इस्लामी गवर्नरों को लेकर मिस्र में कई जगहों पर संघर्ष

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 10:19

मिस्र के राष्ट्रपति और उनके मुस्लिम ब्रदरहुड गुट के समर्थकों तथा विरोधियों के बीच नए इस्लामी गवर्नरों की नियुक्ति को लेकर कई जगहों पर संघर्ष हुआ है।

मिस्र के 3 शहरों में आपातकाल, हिंसा में 50 मरे

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 09:29

मिस्र में हिंसा के बाद राष्ट्रपति मुहम्मद मुरसी ने स्वेज नहर के इर्दगिर्द के दंगा प्रभावित तीन शहरों में एक महीने के लिए आपातकाल घोषित कर दिया है। कई स्थानों पर अब भी हिंसा जारी है। मरने वालों की संख्या करीब 50 हो गई है और 700 से ज्यादा घायल हुए हैं।

मिस्र में हिंसक संघर्ष में 38 की मौत, 700 से ज्यादा घायल

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 08:55

मिस्र के शहर पोर्ट सईद में 21 फुटबॉल प्रेमियों को मौत की सजा सुनाये जाने के बाद भड़की हिंसा में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान हुई ताजा हिंसा के बाद अभी तक मरने वालों की संख्या 38 हो गई है।

मिस्र में हिंसा पर अमेरिका चिंतित

Last Updated: Saturday, May 5, 2012, 06:22

मेरिका ने हाल ही में मिस्र में हुई हिंसा पर चिंता जतायी है। इस हिंसा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।