Last Updated: Thursday, December 13, 2012, 13:05
.jpg)
मास्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि आने वाले वर्ष रूस और पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन वाले हो सकते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुतिन ने बुधवार को संसद में अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाले वर्ष निर्णायक हैं और केवल रूस के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं, क्योंकि प्राकृतिक और मानव संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है।
इस बीच, राष्ट्रपति ने कहा कि सिर्फ नए तकनीकी स्तर पर महत्वपूर्ण खोज वर्तमान में बढ़ती खपत को सुनिश्चित करने में मदद प्रदान कर सकती है। ज्ञात हो कि दोबारा से राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन ने इस तरह का यह पहला संदेश दिया है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, December 13, 2012, 13:05