Putin - Latest News on Putin | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

प्रतिबंध लगाने की जी-7 की चेतावनी के बाद पुतिन से मिलेंगे नेता

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 23:56

क्रीमिया पर रूसी कब्जे के बाद पहली बार पेरिस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पश्चिमी देशों के नेताओं की मुलाकात होगी।

नेशनलिस्ट मोदी

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 21:05

इस बात को ज्‍यादा दिन नहीं बीते हैं जब रशियन संसद ड्युमा में दिए पुतिन के भाषण ने खलबली मचाई थी। अब एक बार फिर वही चर्चा नरेंद्र मोदी के हिंदी में बातचीत के फैसले के बाद हो रही है। नरेंद्र मोदी इसी साल सितंबर में अमेरिका की यात्रा पर होंगे जहां वो युनाइटेड नेशंस की बैठक में हिस्सा लेंगे।

उम्मीद है कि यूक्रेन के चुनाव परिणाम स्वीकार करेगा रूस: अमेरिका

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 11:36

अमेरिका ने कहा है कि यदि रूस यूक्रेन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के परिणाम स्वीकार करता है तो वह उसके इस रख का स्वागत करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने एयर फोर्स वन पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ यात्रा करते समय संवाददाताओं से कहा, यदि रूस यूक्रेन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनाव के परिणाम स्वीकार करने का संकेत देता है तो हम उसके इस रख का स्वागत करेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा होगा।

पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों की वापसी के दिए आदेश

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 23:25

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के पास तैनात सैनिकों को आज आदेश दिया कि वह अपने मूल अड्डों की तरफ लौट जाएं। पुतिन ने सैनिकों को यह आदेश ऐसे समय में दिया है जब देश के पूर्वी हिस्सों में लड़ाई जारी है।

विजय दिवस मनाने क्रीमिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 21:40

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को क्रीमिया के सेवास्तोपोल शहर पहुंचे जहां वे दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी पर मास्को की सेना की जीत की 69वीं वर्षगांठ के मौके पर समारोह में हिस्सा लेंगे।

यूक्रेन में शांति प्रयासों के बीच कीव ने युद्ध की चेतावनी दी

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 19:24

यूरोपीय नेता यूक्रेन के लिए नये शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं जबकि यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने आज बढ़ती हिंसा को देश के युद्ध की राह पर जाना बताया।

यूक्रेन में आगजनी में 30 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 09:05

यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेशा में रूस समर्थित और यूक्रेन समर्थित चरमपंथियों के बीच हिंसक झड़प के एक दिन बाद आगजनी में 30 से अधिक लोग मौत हुई है।

यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण हल के लिए पुतिन और कैमरन राजी

Last Updated: Thursday, May 1, 2014, 10:01

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण हल के लिए राजी हो गए हैं।

यूक्रेन संकट: रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा जी-7

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 13:38

जी-7 देशों के नेताओं ने पूर्वी यूक्रेन को अस्थिर बनाने के रूस समर्थित प्रयासों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि उन्होंने मॉस्को पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जी-7 के सदस्य देश हैं।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संकट पर सभी विकल्प खुले रखे

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 23:00

यूक्रेन संकट पर रूस के कूटनीतिक और सैन्य विकल्पों को खुला रखते हुए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपने पारंपरिक फोन-इन मैराथन में चार घंटे तक सवालों का जवाब देते हुए आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया ।

यूक्रेन ने उत्‍तरी हिस्‍से में भेजी सेना, पुतिन ने दी गृहयुद्ध की चेतावनी

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 23:10

यूक्रेन सरकार ने देश के उत्तरी हिस्से में रूस समर्थक अलगाववादियों के खिलाफ अपनी सेना भेज दी जिसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेताया कि यूक्रेन गृहयुद्ध की कगार पर है।

रूस के खिलाफ यूक्रेन की कार्रवाई का अमेरिका ने किया समर्थन

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 14:15

रूस समर्थित समूहों के खिलाफ यूक्रेन की अंतरिम सरकार की कार्रवाई का आज व्हाइट हाउस ने समर्थन किया है। हाउस ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था कायम करना सरकार की जिम्मेदारी है।

यूक्रेन में विरोध प्रदर्शन के पीछे रूस नहींः पुतिन

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 11:50

क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से यूक्रेन सरकार को पूर्वी यूक्रेन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बल के इस्तेमाल के लिए हतोत्साहित करने की अपील की है।

यूक्रेन को अस्थिर करना बंद करे रूस: अमेरिका

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 08:44

अमेरिका ने आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में अस्थिरता फैलाने के प्रयासों को तत्काल बंद करने को कहा और सप्ताहांत में हुई गतिविधियों पर चिंता जताई।

ब्रिक्स देश जी-20 सम्मलेन में पुतिन के भाग लेने पर रोक के खिलाफ

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 23:57

भारत, ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने क्रीमिया मुद्दे को लेकर इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले समूह-20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भाग लेने पर किसी प्रकार के प्रतिबंध का आज विरोध किया।

रूस ने क्रीमिया में नए यूक्रेनी ठिकाने पर कब्जा किया

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 14:49

रूस के सैनिकों ने आज क्रीमिया में एक नए यूक्रेनी ठिकाने पर कब्जा कर लिया ।

हिन्द महासागर में ‘संदिग्ध’ वस्तुएं दिखी, लापता विमान के मिलने की आस

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 11:36

चीनी विमानों ने दक्षिणी हिन्द महासागर में ‘संदिग्ध’ वस्तुएं देखी है।

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के साथ संबंध किए मजबूत, रूस पर लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:28

यूरोपीय संघ ने ऐतिहासिक समझौते के राजनीतिक प्रावधानों पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन का पश्चिमी धड़े में स्वागत किया है। इससे पहले रूस ने क्रीमिया को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था।

ओबामा की यूरोप की यात्रा में यूक्रेन का मुद्दा होगा अहम

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:15

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जब अगले सप्ताह यूरोप की यात्रा करेंगे तो उनकी बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में यूक्रेन में हाल में हुई घटनाओं संबंधी मुद्दे अहम होंगे।

क्रीमिया मुद्दे पर यूक्रेन ने रूस से संबंध तोड़े

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 13:33

यूक्रेन ने सोवियत संघ के विघटन के बाद बने एक महत्वूपर्ण गठबंधन से हटने की योजना की घोषणा की है और रूसियों के प्रवेश पर वीजा लगा दिया है। इसके साथ ही वह रूस द्वारा क्रीमिया को खुद का हिस्सा बनाए जाने के बाद क्रीमिया से संभावित वापसी की तैयारी कर रहा है।

यूक्रेन में कोई सैन्य कार्रवाई नहीं होगी: ओबामा

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 08:48

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन में किसी सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार किया है और कहा है कि अमेरिका एवं उसके सहयोगी, संकट के समाधान के लिए अब भी कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं।

क्रीमियाई मिलीशिया ने नौसेना के ठिकानों पर धावा बोला, नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार किया

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 00:13

पश्चिमी देशों की सख्त चेतावनी के बावजूद क्रीमिया पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के रूस के प्रयास के बीच आज मॉस्को समर्थक समर्थक बलों ने क्रीमियाई नौसेना के दो अड्डों पर कब्जा कर लिया तथा यूक्रेन के नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।

यूक्रेन संकट: अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लिया आड़े हाथ

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 17:05

अमेरिका ने कहा है कि क्रीमिया मुद्दे को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इतिहास में छवि गलत तरीके से कार्य करने वाले देश के तौर पर दर्ज होगी। इसके साथ ही अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद क्रीमिया को अवैध तरीके से रूस में शामिल करने के नतीजों को लेकर उन्हें आगाह किया।

पुतिन ने संधि पर किया हस्ताक्षर, क्रीमिया रूस के नक्शे में शामिल

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 21:43

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यूक्रेन के अंतर्गत आने वाले क्रीमिया क्षेत्र को रूस में शामिल करने संबंधी संधि पर हस्ताक्षर कर दिये तथा कहा कि यह कदम अतीत के अन्याय का खात्मा और रूस के महत्वपूर्ण हितों पर पश्चिमी जगत के अतिक्रमण का जवाब है।

पुतिन ने क्रीमिया की स्वतंत्रता को दी मान्यता

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 09:08

शीत युद्ध के बाद मास्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को एक ‘स्वतंत्र और संप्रभु देश’ के तौर पर मान्यता दे दी जिसे वाशिंगटन के लिए ऐसी खुली चुनौती माना जा रहा है जिससे यूरोप में सुरक्षा संकट बढ़ गया है।

क्रीमिया का जनमत रूस के साथ, पश्चिमी देश नाराज

Last Updated: Monday, March 17, 2014, 10:50

क्रीमिया के रूस के साथ एकीकरण के मुद्दे पर रविवार को हुए जनमत संग्रह के प्रारंभिक परिणाम के मुताबिक क्रीमिया के लोगों ने रूस के साथ एकीकरण के पक्ष में मतदान किया है।

क्रीमिया के होटल में जबरन घुसे बंदूकधारी

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 10:10

क्रीमिया के ब्लैक सी प्राय:द्वीप में होने वाले जनमत संग्रह को लेकर जारी तनाव के बीच प्रांत की राजधानी के एक होटल में कुछ बंदूकधारी जबरन घुस आए और क्रीमिया के यूक्रेन से अलग हो कर रूस के साथ विलय की बात कहने लगे।

यूक्रेन ने क्रीमिया पर वोटिंग से पहले रूस पर आक्रमण करने का लगाया आरोप

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 12:24

यूक्रेन ने आज रूस पर क्रीमिया सीमा से लगे एक क्षेत्र पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमले का सामना करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

क्रीमिया मुद्दे पर अमेरिका और रूस की बातचीत नाकाम

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 09:17

क्रीमिया में मॉस्को के सैन्य दखल और क्रेमलिन शासन के तहत जाने की खातिर यूक्रेन के इस प्रायद्वीप द्वारा सप्ताहांत में कराए जाने वाले जनमत संग्रह की कोशिश से पैदा हुए शीत युद्ध सरीखे संकट को सुलझाने में आज अमेरिका और रूस नाकाम रहे।

यूक्रेन के प्रांत क्रीमिया ने स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में मतदान किया, अमेरिका और रूस आमने-सामने

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 23:21

रूस में शामिल होने के विषय पर जनमत संग्रह से पहले क्रीमिया प्रांत के सांसदों ने आज स्वतंत्र राष्ट्र के पक्ष में मतदान किया जबकि वाशिंगटन ने मास्को के साथ वार्ता से इनकार कर दिया। अमेरिका और रूस के बीच पैदा वर्तमान स्थिति को शीतयुद्ध के बाद सबसे ज्यादा तनावग्रस्त कहा जा रहा है।

क्रीमिया ने स्वतंत्र राज्य के लिए प्रस्ताव किया पेश

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 21:36

क्रीमिया की संसद ने आज इस आशय का प्रस्ताव पारित किया कि अगर प्रदेश के नागरिक जनमत सर्वेक्षण में यूक्रेन से अलग होकर रूस में शामिल होने के लिए सहमति जताते हैं तो वह खुद को स्वतंत्र राज्य घोषित करेगा।

यूक्रेन अपनी भूमि का एक इंच भी रूस को नहीं देगा: यूक्रेन के पीएम

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 23:30

यूक्रेन भर में प्रतिद्वंद्वियों के प्रदर्शनों के साथ अलगाववादी तनाव बढ़ने के बीच रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने आज क्रीमिया में कीव समर्थक रैली में लोगों पर डंडों एवं कोड़ों से प्रहार किया। अंतरिम प्रधानमंत्री अर्सेनी यातसेनयुक ने इस बात की प्रतिबद्धता जतायी कि देश अपनी भूमि का एक इंच भी मास्को को नहीं देगा। इससे पहले रूसी सेना एवं क्रेमलिन समर्थक बंदूकधारियों ने काला सागर प्रायद्वीप पर अपना कब्जा जमा लिया था।

यूक्रेन मुद्दे पर रूस पश्चिम के साथ वार्ता करने के लिए तैयार

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 18:45

रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन के संकट पर रूस अन्य देशों के साथ ईमानदार और बराबरी के स्तर वाली वार्ता करने के लिए तैयार है।

यूक्रेन संकट: रूस समर्थित सैनिकों ने क्रीमिया टर्मिनल पर किया कब्जा

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 19:29

रूस समर्थित सैनिकों ने आज क्रीमिया के पूर्वी छोर पर स्थित एक नौका टर्मिनल पर कब्जा कर लिया, जिससे इस बात की आशंका जोर पकड़ रही है कि मास्को सामरिक महत्व के काला सागर क्षेत्र में और अधिक सैनिक उतारने की योजना बना रहा है।

उक्रेन संकट : अमेरिका ने रूस को जी-8 से बाहर करने की दी चेतावनी

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 10:48

उक्रेन का संकट दिनोंदिन गहराने के साथ ही अमेरिका और रूस के बीच तल्खी भी बढ़ती जा रही है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने रूस को चेतावनी दी है कि उसे आर्थिक प्रतिबंधों के रूप में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

यूक्रेन ने सुरक्षित सैन्य बल बुलाया, पश्चिमी देशों ने रूस को चेताया

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 20:47

यूक्रेन ने आज विपदा के मुहाने पर खड़े होने की चेतावनी देते हुए अपने सुरक्षित सैन्य बल को बुलाया है। यूक्रेन ने यह कदम ऐसे समय उठाया जब रूस ने अपने इस पडोसी देश पर धावा बोलने की धमकी की जिसकी अमेरिका और नाटो ने कड़ी आलोचना की है।

क्रीमिया से रूसी सुरक्षा बल वापस ले जाएं पुतिन: ओबामा

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 17:24

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूक्रेन के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेनी संप्रभुता का हनन करने को लेकर आगाह करते हुए कहा है कि क्रीमिया क्षेत्र से मास्को अपने सुरक्षा बलों को वापस बुलाए।

रूस के वोल्गाग्राद में फिर धमाका, 10 मरे , सोची ओलंपिक खेलों पर आतंकी खतरा

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 11:54

रूस के वोल्गाग्राद रेलवे स्टेशन पर रविवार को हुए आत्मघाती धमाके के 24 घंटे के अंदर रूस एक बार फिर धमाके से दहल गया है।

रूस में आत्‍मघाती हमले से सोची में ओलंपिक खेलों पर आतंकी खतरा बढ़ा

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 10:53

आगामी फरवरी महीने में सोची में होने वाले ओलंपिक खेल से पहले रूस के वोलगोग्राद (स्टालिनग्राद) शहर में एक ट्रेन स्टेशन पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। इन धमाकों से सोची ओलंपिक खेलों पर आतंकी खतरा बढ़ गया है। इन खतरों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां खासी चौकन्‍नी हो गई है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पुतिन से मुलाकात के बाद चीन रवाना

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 12:51

दो देशों की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात करने के बाद चीन के लिए रवाना हो गए।

पुतिन ने मनमोहन सिंह को दिए विशेष उपहार

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 10:25

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ तस्वीरें और सिक्के उपहार में देकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आश्चर्यचकित कर दिया जो कि 100 वर्ष से अधिक समय पहले के द्विपक्षीय संबंधों के प्रतीक हैं।

पुतिन से आज मिलेंगे मनमोहन, कुडनकुलम पर समझौते की संभावना नहीं

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 09:47

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार, आज की बैठक के दौरान कुडनकुलम में दो नए परमाणु संयंत्र लगाने के समझौते को संभवत: झटका लग सकता है क्योंकि जवाबदेही कानून को लेकर कानूनी अड़चन उभरती दिख रही है।

सीरिया पर अमेरिकी-रूसी समझौते को मिला चीन का समर्थन

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 20:33

सीरिया के रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में लाने के संबंध में अमेरिका और रूस के बीच हुए समझौते को आज चीन की ओर से सबसे महत्वपूर्ण समर्थन मिल गया। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेतावनी दी है कि यदि असद सरकार इसे शीघ्रता से और सत्यापित तरीके से लागू नहीं करती है तो इसके ‘परिणाम’ भी भुगतने होंगे।

सीरिया पर हमले से बढ़ेगा कट्टरवाद: पुतिन

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 14:58

सीरिया के रासायनिक हथियारों को सुरक्षित ढंग से नष्ट करने की योजना पेश करने के बाद सीरिया संकट पर वैश्विक मंच के केंद्र में आ चुके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र की उपेक्षा करके सैन्य कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ने के खिलाफ चेतावनी दी है।

सीरिया पर अमेरिकी हमला नहीं चाहते पुतिन

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 12:19

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि सीरिया के रासायनिक हथियारों को अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण में देना तभी सार्थक होगा जब अमेरिका उस पर सैन्य हमले की योजना रद्द कर दे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन ने एक वक्तव्य में कहा कि निश्चित रूप से यह तभी सार्थक और सफल हो सकता है अगर हमें अमेरिका और उनके समर्थकों द्वारा सेना के इस्तेमाल की योजना को रद्द करने की सूचना मिले।

स्नोडेन से ज्यादा अहम हैं रूस-अमेरिका संबंध: पुतिन

Last Updated: Wednesday, July 17, 2013, 13:54

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिकी भगोड़े एडवर्ड स्नोडेन द्वारा जासूसी मामले का खुलासा करने के बाद उठे विवाद की तुलना में मास्को के वॉशिंगटन के साथ रिश्ते कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

स्नोडेन जितनी जल्द हो सके रूस छोड़ देंगे: पुतिन

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 00:07

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मास्को हवाई हड्डे पर तीन हफ्ते से फंसे एवं अमेरिकी खुफिया कार्यक्रम को लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन खुद के सक्षम होने की स्थिति में जितनी जल्द हो सकेगा रूस छोड़ देंगे।

स्नोडेन ने भारत समेत 20 देशों से मांगी शरण

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 10:39

अमेरिकी जासूसी कारनामों को उजागर करने वाले एडवर्ड स्नोडेन ने भारत समेत 20 देशों से शरण मांगी है। स्नोडेन के मामले में विकीलीक्स की कानूनी सलाहकार साराह हैरिसन ने स्नोडेन की ओर से इस संबंध में आवेदन किया है।

रूस में राजनीतिक शरण चाहता है एडवर्ड स्नोडेन

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 08:50

अमेरिकी खुफिया जानकारी लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन ने रूस में राजनीतिक शरण दिये जाने का अनुरोध किया है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जब तक वह अमेरिकी खुफिया जानकारी को लीक करना बंद रखेंगे तब तक वह यहां पर रूक सकते हैं।

जी-8 का जल्द सीरिया शांति सम्मेलन का आह्वान

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 10:25

दुनिया के आठ समृद्ध देशों के समूह जी-8 के नेताओं ने सीरिया संघर्ष पर जिनेवा में यथाशीघ्र शांति सम्मेलन के आह्वान पर आज जोरदार ढंग से मुहर लगाई।

सीरिया पर ओबामा और पुतिन के बीच मतभेद

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 12:11

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके रूसी समकक्ष ब्लादिमीर पुतिन के बीच यहां सीरिया पर मतभेद स्पष्ट तौर पर उभरकर सामने आया, हालांकि कुछ दूसरे मुद्दों पर प्रगति देखने को मिली है।

अपने ही लोगों से डरे हुए हैं पुतिन: गोर्बाचेव

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 13:06

पूर्व सोवियत संघ के नेता मिखाइल गोर्बाचेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि वह अपने ही लोगों से डरे हुए हैं। उनका यह बयान रूस में हाल में बने कुछ कानूनों को लेकर है, जिन्हें समीक्षकों ने असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई का हथियार बताया है।

मनमोहन-पुतिन ने की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 15:58

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सेामवार को यहां द्विपक्षीय सम्बंधों पर चर्चा की। चर्चा के केंद्र में दोनों देशों के बीच आर्थिक सम्बंध, ऊर्जा तथा कई अरब डॉलर के रक्षा सौदे रहे।

पुतिन-मनमोहन में वार्ता आज, रक्षा सौदों पर विशेष नजर

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 09:24

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 13वें भारत-रूस द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार तड़के दिल्ली पहुंच गए। पुतिन के 15 घंटे के भारत दौरे में मुख्य जोर रक्षा सौदों पर रहेगा। यद्यपि व्यापार एवं निवेश, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर समझौते होने के आसार हैं।

पुतिन ने खराब सेहत की अफवाहों को किया खारिज

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 09:23

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधी गम्भीर परेशानी होने की अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में लगाई जा रही इन अटकलों से उनके राजनीतिक विरोधियों को फायदा हो रहा है।

रूस के लिए खासा अहम होंगे आगामी साल: पुतिन

Last Updated: Thursday, December 13, 2012, 13:05

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि आने वाले वर्ष रूस और पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन वाले हो सकते हैं।