सीरिया ने ओपीसीडब्ल्यू को दी रासायनिक हथियारों के बारे में जानकारी

सीरिया ने ओपीसीडब्ल्यू को दी रासायनिक हथियारों के बारे में जानकारी

सीरिया ने ओपीसीडब्ल्यू को दी रासायनिक हथियारों के बारे में जानकारीद हेग : सीरिया ने रासायनिक हथियार रोकथाम संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) को अपने हथियार कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने वाला ‘शुरुआत घोषणा पत्र’ भेजा है। इस संगठन ने शुक्रवार को यहां जानकारी दी।

प्रवक्ता माइकल लुहान ने कहा कि इस घोषणा पत्र की उनके सत्यापन विभाग द्वारा जांच की जा रही है। यह संगठन घोषणा पत्र के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगा।

रासायनिक हथियारों से संबंधित संधि की निगरानी करने वाला संगठन ओपीसीडब्ल्यू सीरिया के हथियारों को तेजी से खत्म करने के तरीकों पर गौर कर रहा है।

हालांकि इस प्रक्रिया को तेज करने के राजनयिक प्रयास धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं। सीरिया के रासायनिक हथियारों को तेजी से खत्म करने की अमेरिकी रूसी योजना पर चर्चा के लिए संगठन के 41 देशों के कार्यकारी परिषद की रविवार को होने वाली बैठक आज स्थगित कर दी गई और इस बैठक के लिए नई तारीख तय नहीं की गई है। इसके लिए कोई कारण नहीं बताया गया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, September 20, 2013, 21:48

comments powered by Disqus