सीरिया में रूस के चलते हो सकता है गृह युद्ध: हिलेरी

सीरिया में रूस के चलते हो सकता है गृह युद्ध: हिलेरी

कोपेनहेगेन : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सीरिया के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाई का विरोध करने के लिए रूस की आलोचना करते हुए आज चेतावनी दी कि उसकी नीतियों से वहां गृह युद्ध की स्थिति बन सकती है।

हिलेरी ने यहां छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी कह रहे हैं कि वे गृह युद्ध की स्थिति नहीं चाहते। लेकिन उनकी नीतियों से गृह युद्ध की स्थिति बन सकती है।

उन्होंने कहा कि अगर सीरिया में हिंसा पर काबू नहीं पाया गया तो गृह युद्ध या छद्म युद्ध की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार को ईरान का समर्थन है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि सीरिया के मामले में हमें रूस को राजी करना होगा क्योंकि मौजूदा खतरा काफी भयावह है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 31, 2012, 22:24

comments powered by Disqus