सीरिया से अपने कर्मियों को हटा रहा यूएन

सीरिया से अपने कर्मियों को हटा रहा यूएन

सीरिया से अपने कर्मियों को हटा रहा यूएन बेरूत : सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकट विद्रोहियों और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच भीषण संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह सुरक्षा के दयनीय हालात के कारण अपने कर्मचारियों को हटा रहा है।

उधर,लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि सीरियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेहाद मकदीसी बेरूत से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने असद शासन के खिलाफ बागी रुख अख्तियार कर लिया है।

पिछले कुछ सप्ताह से दमिश्क के आसपास भीषण लड़ाई चल रही हैं। जुलाई के बाद से यह सबसे भयावह स्थिति है।
विद्रोही दमिश्क के उपनगरीय इलाकों से राजधानी के मुख्य क्षेत्र में दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं। असद के सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने में सफलता पाई है।

संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय मानवीय समन्वयक राधोने नौसर ने कहा,‘दमिश्क सहित पूरे सीरिया में सुरक्षा हालात बहुत कठिन हो गए हैं।’ अधिकारियों का कहना है कि सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के करीब 900 कर्मचारी कार्यरत हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 4, 2012, 11:22

comments powered by Disqus