Last Updated: Sunday, December 25, 2011, 06:24
ज़ी न्यूज ब्यूरो मुंबई: मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में अन्ना हजारे के अनशन की तैयारियां जोरों पर है। अनशन 27 दिसंबर से शुरु होगा। टीम अन्ना का दावा है कि 2 दिनों के अंदर 76 हजार से ज्यादा लोग अपना नाम जेल जाने वालों की सूची में दर्ज करा चुके हैं। मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में अनशन की तैयारियां जोरों पर है।
मुंबई के एमएमआरडीए मैदान पर अन्ना तीन दिवसीय अनशन पर बैठेंगे। ये मैदान 30 हजार वर्ग फीट में फैला है। मैदान की क्षमता करीब 60 हजार लोगों की है। मैदान के चारो तरफ पुलिस का सुरक्षा घेरा होगा। टीम अन्ना के सदस्य भी निगरानी का काम देखेंगे। मैदान में 10 से ज्यादा एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। 20 एंबुलेंस आसपास के इलाकों में घूमती रहेंगी। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी आगे और 2 पीछे मौजूद होंगी।
टीम अन्ना के मुताबिक 2 दिनों में 76 हजार से ज्यादा लोग जेल जाने के लिए अपना नाम लिस्ट में जुड़वा चुके हैं। टीम अन्ना के मुताबिक विश्व मे 5 हजार लोगो के जेल जाने का रिकार्ड है और हमारे पास अभी तक 51 हजार लोगों के नाम रजिस्टर करा चुके है।
First Published: Sunday, December 25, 2011, 13:56