Last Updated: Monday, December 26, 2011, 15:14
नई दिल्ली : पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर सोमवार भी जारी रहा और क्षेत्र में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से कम रहा।
दिल्ली के लोगों ने कड़ाके की ठंड सोमवार को भी महसूस की लेकिन न्यूनतम तापमान रविवार के तापमान 2 . 9 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ज्यादा 3 . 4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 20 . 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के करनाल और हिसार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 और 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
कश्मीर घाटी के लोगों को भी शीतलहर से कोई राहत नहीं मिली और श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सत्र का सबसे कम तापमान था।
लददाख क्षेत्र के लेह जिले में भी सत्र का सबसे कम तापमान शून्य से 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से क्रमश: 8.4 और 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। राजस्थान के चुरू सबसे ठंडा क्षेत्र रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 26, 2011, 21:45