उत्‍तर भारत में शीतलहर जारी, यूपी में 92 मरे

उत्‍तर भारत में शीतलहर जारी, यूपी में 92 मरे

उत्‍तर भारत में शीतलहर जारी, यूपी में 92 मरेज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली/लखनऊ : पूरा उत्‍तर भारत जबरदस्‍त शीतलहर एवं ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि ठंड के चलते आम लोगों को खासी दुश्‍वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, ठंड के प्रकोप के चलते उत्‍तर प्रदेश में अब तक 92 लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं, दिल्‍ली में रविवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात के रूप में दर्ज की गई। सोमवार सुबह दिल्‍ली का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर और ठंड का कहर जारी है। सूबे के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी से सोमवार तक 92 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

बताया गया है कि बीते 24 घंटों के दौरान बाराबंकी जिले में दो और लोगों ने ठंड के कारण दमतोड़ दिया है, जबकि इसी दौरान गोंडा, देवरिया, बलिया, बांदा और हमीरपुर जिलों से भी एक-एक व्यक्ति की मरने की सूचना है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान राजधानी लखनउ में 0. 7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है, जबकि अधिकांश भागों में दिन का उच्चतम तापमान छह से लेकर 11 डिग्री तक रहा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश में आगामी 48 घंटों के दौरान मौसम के मिजाज में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है और कुछ भागों में पाला पड़ने की भी आशंका है।

First Published: Monday, December 31, 2012, 10:22

comments powered by Disqus