असम: धुबरी में संघर्ष में तीन घायल, कर्फ्यू लागू

असम: धुबरी में संघर्ष में तीन घायल, कर्फ्यू लागू

असम: धुबरी में संघर्ष में तीन घायल, कर्फ्यू लागूधुबरी (असम) : असम के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील धुबरी शहर के आईजी रोड इलाके में दो समूहों के बीच झड़प में तीन लोग घायल हो गए। उसके बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ लोग ब्रह्मपुत्र नदी में देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करके लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि संघर्ष के बाद आज रात नौ बजे से अनिश्चितकाल के लिए कफ्र्यू लागू किया गया। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों से संघर्ष की खबरें भी आ रही हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, October 26, 2012, 09:51

comments powered by Disqus