Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 12:59
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तपती गर्मी और लू का कहर बदस्तूर जारी है। हालांकि अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कई शहरों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान इटावा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह झांसी का अधिकतम तापमान 46 डिग्री, बांदा का 46.4 डिग्री और आगरा का 46.3 डिग्री दर्ज किया गया।
राजधानी लखनऊ का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक रहेगा। एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव संभव है। लू का प्रकोप बना रहेगा। (एजेंसी)
First Published: Saturday, May 25, 2013, 12:59