लू का कहर - Latest News on लू का कहर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर, केरल में आज दस्तक दे सकता है मॉनसून

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 12:48

दिल्‍ली और उत्‍तर भारत सहित देश के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी का यह कहर आगे भी झेलना पड़ सकता है। उधर मौसम विज्ञान विभाग ने आज (5 जून) मानसून के केरल तट पर पहुंचने का अनुमान जताया है।

लू की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 42 डिग्री पहुंचा

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 23:45

पूरा उत्तर भारत बुधवार को लू की चपेट में रहा जहां ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया। दिल्ली में पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया जो इस सीजन में अबतक का सबसे अधिक तापमान है।

पंजाब-हरियाणा में लू का कहर, यूपी में बारिश

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 22:23

उत्तर भारत में आज मिलाजुला मौसम रहा, जहां उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ी वहीं पंजाब और हरियाणा में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर लू लौट आयी।

उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं, पारा और चढ़ा

Last Updated: Sunday, May 26, 2013, 21:25

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है तथा उत्तर प्रदेश का इटावा 46.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। राष्ट्रीय राजधानी में भी गर्मी से कोई राहत नहीं है तथा तापमान 44 डिग्री से थोड़ा कम रहा।

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, 8 की मौत

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 21:06

देश के अधिकतर हिस्सों में चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच पंजाब एवं हरियाणा में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से आठ लोगों की जान चली गयी।

उत्तर प्रदेश में लू का कहर, पारा 46 के पार

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 12:59

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तपती गर्मी और लू का कहर बदस्तूर जारी है। हालांकि अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कई शहरों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 47 के ऊपर

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 11:40

राजधानी लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना से इंकार किया है।

उत्तर भारत में लू का कहर, दिल्ली में पारा 44 के पार

Last Updated: Sunday, May 19, 2013, 23:17

उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा।

ओडिशा पहुंचा बर्ड फ्लू, अलर्ट जारी

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 13:36

ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में बर्ड फ्लू की चेतावनी जारी कर दी है। एक प्रवासी पक्षी के पंख के नमूने की जांच में बर्ड फ्लू के परिणाम सकारात्मक पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

देश में स्वाइन फ्लू से 194 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 14:46

सरकार ने बताया कि पिछले डेढ महीने में देश में स्वाइन फ्लू से 194 लोगों की मौत की सूचना मिली है।

गुजरात में स्वाइन फ्लू से 23 मौतें

Last Updated: Thursday, February 14, 2013, 08:39

सर्दियों की शुरूआत के बाद से गुजरात में स्वाइन फ्लू के कारण 23 लोगों की मौत हो गयी है और 82 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

उत्तर भारत में लू का कहर जारी, यूपी में 2 मरे

Last Updated: Saturday, June 23, 2012, 22:31

उत्तर भारत आज भी लू की चपेट में रहा और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने दो की जान ली। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।