मुंबई गैंगरेप: पुलिस बृहस्पतिवार तक दाखिल करेगी आरोपपत्र

मुंबई गैंगरेप: पुलिस बृहस्पतिवार तक दाखिल करेगी आरोपपत्र

मुंबई : महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने सोमवार को कहा कि फोटो पत्रकार सामूहिक बलात्कार मामले में मुंबई पुलिस बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करेगी।

पाटिल ने यहां कहा,‘मुझे बताया गया है कि मुंबई पुलिस इस मामले में 19 सितंबर को आरोपपत्र दाखिल करेगी। हम आरोपियों के खिलाफ एक मजबूत मामला बना रहे हैं।’

यह आरोपपत्र कल (मंगलवार को) को दाखिल किया जाना था लेकिन पुलिस के गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त होने के चलते इसे बृहस्पतिवार तक के लिए टाल दिया गया।

गौरतलब है कि 23 वर्षीय फोटो पत्रकार से पांच आरोपियों ने 22 अगस्त की शाम कथित तौर पर बलात्कार किया था। घटना के वक्त वह अपने एक पुरूष सहकर्मी के साथ एक एसाइनमेंट पर शक्ति मिल्स परिसर में गई थी।

पुलिस ने दावा किया है कि उसके पास पांचों आरोपी..सलीम अंसारी, विजय जाधव, मोहम्मद हाफिज शेख उर्फ कासिम बंगाली, सिराज रहमान खान और एक किशोर लड़के के खिलाफ पर्याप्त मात्रा से कहीं ज्यादा पुख्ता सबूत होने का दावा किया है।

एक मजबूत सबूत डीएनए रिपोर्ट है जो पांचों आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि करता है। मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद स्थित फोरेंसिक साइंसेज लेबोरेटरीज के अधिकारी जल्द ही अपनी रिपोर्ट जांचकर्ताओं को भेजने वाले हैं।

मुंबई और दिल्ली की टीमों ने अपराध स्थल से सबूत जुटाए, वहीं अहमदाबाद फोरेंसिक टीम ने आरोपी के आवाज के नमूने एकत्र किए। महाराष्ट्र सरकार इस मामले का तेजी से निपटारा कराना चाहती है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 16, 2013, 22:34

comments powered by Disqus