फोटो पत्रकार - Latest News on फोटो पत्रकार | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मुंबई गैंगरेप केस में सुनवाई बुधवार तक स्थगित

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 23:05

मुंबई की एक अदालत ने फोटो पत्रकार सामूहिक बलात्कार मामले में सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी ताकि बचाव पक्ष नयी धारा के तहत दोषियों के खिलाफ आरोप तय करवाने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सके।

पत्रकार गैंगरेप: नए अभियोग पर SC जाएगा बचाव पक्ष

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 16:00

मुंबई में फोटो पत्रकार के सामूहिक बलात्कार मामले में बचाव पक्ष तीन दोषियों के खिलाफ अपराध की पुनरावृत्ति को लेकर नया अभियोग लगाने के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती देगा।

फोटो पत्रकार गैंगरेप: आरोपियों के खिलाफ नया अभियोग तय

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 17:13

यहां की शक्ति मिल परिसर में टेलीफोन ऑपरेटर के साथ सामूहिक बलात्कार के चार मुजरिमों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद मुम्बई की एक अदालत ने फोटोग्राफर पत्रकार सामूहिक बलात्कार कांड में तीन साझे अभियुक्तों के खिलाफ सोमवार को नया अभियोग निर्धारित किया।

फोटो पत्रकार गैंगरेप: 3 गवाहों ने कोर्ट के समक्ष दी गवाही

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 22:57

मध्य मुंबई स्थित शक्ति मिल में इस साल अगस्त में 23 वर्षीय फोटो पत्रकार सामूहिक बलात्कार मामले में मुकदमे के पहले दिन तीन गवाहों ने सोमवार को यहां सत्र अदालत के समक्ष अपनी गवाही दी।

मुंबई गैंगरेप: पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर, 80 चश्मदीद

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 18:13

मुंबई के शक्ति मिल गैंगरेप मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट गुरुवार को दाखिल कर दी है।

मुंबई गैंगरेप केस: पुलिस आज दायर करेगी चार्जशीट

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 11:31

मुंबई पुलिस एक फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने की तैयारी कर रही है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि हमने अब तक जो भी सबूत एकत्र किए हैं उनके आधार पर आरोप पत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आरोप पत्र दाखिल करने के लिए काम कर रहे हैं।

मुंबई गैंगरेप: पुलिस बृहस्पतिवार तक दाखिल करेगी आरोपपत्र

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 22:34

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने सोमवार को कहा कि फोटो पत्रकार सामूहिक बलात्कार मामले में मुंबई पुलिस बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करेगी।

मुंबई गैंगरेप : आरोपी के और दो मोबाइल फोन बरामद

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 19:48

फोटो पत्रकार के सामूहिक बलात्कार की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस वीभत्स घटना के दौरान आरोपी के पास मौजूद और दो मोबाइल फोन उसने बरामद किए हैं।

मुंबई गैंगरेप: पुलिस ने घटनाक्रम को फिर से गढ़ा

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 22:46

मुम्बई सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपियों को बुधवार को शक्ति मिल परिसर ले जाया गया ताकि उस पूरे घटनाक्रम को फिर से गढ़ा जा सके जिसके बाद यह अपराध हुआ था।

मुंबई गैंगरेप : आरोपियों ने 6 महीने में 2 महिलाओं से किया रेप

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 23:19

मुंबई गैंगरेप में मंगलवार को एक बड़ा खुलासा हुआ। सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार पांचों आरोपी पिछले छह महीने में दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार कर चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने घिनौने कृत्य को कबूला है।

मुंबई गैंगरेप के सभी आरोपी बालिग : पुलिस कमिश्नर

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 16:33

मुंबई गैंगरेप मामले में नया खुलासा करते हुए मुंबई के पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह ने सोमवार को कहा कि गैंगरेप के सभी पांचों आरोपी बालिग हैं और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।

मुंबई गैंगरेप: सभी आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 22:39

मुंबई में एक बंद पड़े मिल के सुनसान इलाके में एक फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात की सुनवाई एक त्वरित अदालत में होगी।

मुंबई गैंगरेप केस में पांचवां आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 14:42

मुम्बई पुलिस ने फोटो पत्रकार से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पांचवां आरोपी आज दिल्ली से पकड़ा गया है।

मुंबई गैंगरेप: आरोपी ने किया नाबालिग होने का दावा

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 17:24

महिला फोटो पत्रकार से बलात्कार के आरोपी के परिजन ने शनिवार को दावा किया कि वह नाबालिग है। अगर यह दावा सही पाया जाता है तो वह कड़ी सजा से बच जाएगा और सुधार गृह में उसक केवल तीन वर्ष बिताने होंगे।

मुंबई गैंगरेप में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, तीन की खोज जारी

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 11:23

मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में एक महिला फोटो पत्रकार से हुए गैंगरेप के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुंबई में फोटो पत्रकार से दरिदंगी पर गुस्से में देश, 1 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 23:40

महिला फोटो पत्रकार के साथ शुक्रवार रात हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। पिछले साल हुए इसी तरह के दिल्ली सामूहिक बलात्कार की यादें ताजा कर देनी वाली इस घटना को लेकर जनता में फैले भारी रोष के बीच पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इस मामले को सुलझाने का दावा किया है।

मुंबई में गैंगरेप की घटना पर सिनेमा जगत शर्मसार

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 18:45

मुंबई में एक महिला फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सिनेमा उद्योग खुद को शर्मिदा महसूस कर रहा है।

अपराधियों में डर पैदा करने में कानून विफल: भाजपा

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 13:06

मुंबई के परेल इलाके में बीती रात 23 वर्षीय महिला फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार को जघन्य घटना करार देते हुए आज भाजपा ने कहा कि सरकार ने नया कानून बनाया है लेकिन यह अपराधियों में डर पैदा करने में विफल रहा है।

महिला फोटो पत्रकार गैंगरेप: केंद्र ने मुंबई पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 12:52

मुंबई के परेल इलाके में गुरुवार रात 23 वर्षीय महिला फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार को दुखद एवं त्रासदपूर्ण घटना करार देते हुए केंद्र ने नए कड़े कानून के तहत मामला चलाने को कहा है। साथ ही केंद्र ने मुम्बई पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

पहली महिला फोटो पत्रकार का निधन

Last Updated: Monday, January 16, 2012, 04:27

भारत की प्रथम महिला फोटो पत्रकार होमई वयरवाला का आज सुबह यहां के एक निजी अस्पताल में 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।