मुंबई गैंगरेप: ‘लड़की के गले पर टूटी बोतल रखकर था धमकाया’| Mumbai gangrape

मुंबई गैंगरेप: लड़की ने की मिन्नतें लेकिन दरिंदों ने एक न सुनीं

मुंबई गैंगरेप: लड़की ने की मिन्नतें लेकिन दरिंदों ने एक न सुनींज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई : मुंबई गैंगरेप मामले में आरोपियों ने पीड़ित लड़की पर किस तरह से जुल्म ढाहा, वह एक-एक कर सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने लड़की के गले पर टूटी बोतल रखकर धमकाया था। फोटो पत्रकार गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरिंदगी पर उतरे आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी और मानवता को ताक पर रखकर सामूहिक बलात्कार किया।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी जिस समय लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहे थे, उसी समय लड़की की माता का दो बार फोन आया और दोनों बार आरोपियों ने लड़की पर दबाव डाला और जबरन कहलवाया कि वह ठीक है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। फोटो पत्रकार ने इस घिनौनी वारदात से बचने के लिए आरोपियों से मिन्नतें की कि वे उसका आईफोन और कैमरा रख लें लेकिन उसे जानें दें लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनीं और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

यह घटना मुंबई के महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के नजदीक बंद पड़ी शक्ति मिल कंपाउंड में उस वक्त हुई थी जब अंग्रेजी पत्रिका में कार्यरत पत्रकार अपने पुरुष सहकर्मी के साथ दफ्तर से मिले काम के सिलसिले में यहां आई थी। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर.आर.पाटिल ने शुक्रवार को कहा था कि पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराई जाएगी।

मुंबई अपराध शाखा ने पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 30 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

First Published: Saturday, August 24, 2013, 14:33

comments powered by Disqus