यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 47 के ऊपर

यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 47 के ऊपर

लखनऊ : राजधानी लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना से इंकार किया है। बीते 24 घंटों के दौरान बांदा सूबे का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। इसी तरह इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री, आगरा का 46.6 डिग्री और झांसी का 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक था। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। गर्मी और लू के प्रकोप से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 24, 2013, 11:40

comments powered by Disqus