हत्या मामले में तृणमूल पार्षद गिरफ्तार

हत्या मामले में तृणमूल पार्षद गिरफ्तार

कोलकाता : खाली जमीन पर कब्जे को लेकर 20 मार्च की हिंसा के मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस पार्षद शंभुनाथ काव को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में तृणमूल कांग्रेस के एक समर्थक की जान चली गई थी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कोलकाता पुलिस, पल्लव कांति घोष ने कहा कि गुप्तचर विभाग की एक विशेष टीम ने कल रात उन्हें गिरफ्तार किया। घोष ने कहा कि ट्रांजिट रिमांड पर शंभुनाथ काव को कोलकाता लाया जाएगा। हमें उनके पास से नकदी और तीन मोबाइल फोन मिले हैं। घोष ने बताया कि 20 मार्च से फरार चल रहे काव उत्तरप्रदेश जाने से पहले ओडिशा और झारखंड गए थे।

उपनगर में 20 मार्च को एक खाली जमीन को लेकर हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गए थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित रूप से इस घटना में शामिल अपनी पार्टी के ही पार्षद शंभुनाथ को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 5, 2013, 19:02

comments powered by Disqus