कौन था वो शख्स जिसने दीपिका के वेलेंटाइन को बनाया यादगार?

कौन था वो शख्स जिसने दीपिका के वेलेंटाइन को बनाया यादगार?

कौन था वो शख्स जिसने दीपिका के वेलेंटाइन को बनाया यादगार?मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक प्रशंसक ने वेलेंटाइन्स डे पर उन्हें नारियल के खोल के अन्दर दिल के आकार के चॉकलेटों वाले नारियल उपहार स्वरूप भेजे। दीपिका को उपहार के साथ हाथ से लिखा एक संदेश भी मिला जिसमें लिखा था, `उस लड़की के लिए जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।`

भेजने वाले ने 14 फरवरी के दिन एक-एक कर के 24 नारियल दिन भर में दीपिका के घर पर भेजे। दूसरी तरफ दीपिका इस तरह अप्रत्याशित घटना से हैरान भी थी और खुश भी। उन्होंने कहा, `यह जो कोई भी है, इसने मुझे बहुत प्रभावित किया। उसका विचार सबसे अलग था। इसने मेरे वेलेंटाइन्स डे को यादगार बना दिया।` (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 17, 2013, 18:09

comments powered by Disqus