Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 09:33

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: फिल्म जोकर को भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने बिना कोई कैंची चलाए यू (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पारिवारिक फिल्म माना है। फिल्म के निर्माता शिरीष कुंदर ने इसी खुशी के साथ ट्वीटर पर लिखा है- जोकर अपडेट- सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के एक भी सीन को नहीं काटा। बोर्ड ने इसे पूरी तरह से पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म करार दिया है।
यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज हो रही है जिसमें अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा, श्रेयस तलपाड़े और मिनिषा लांबा की भूमिका है।
फिल्म जोकर के एक गाने में दस भाषाओं का इस्तेमाल हुआ है। इसमें मराठी, बांग्ला, हिंदी और दूसरी कई भाषाओं के शब्दों को पिरोया गया है।
फिल्मकार इसे अनूठा रिकॉर्ड बता रहे हैं। इससे पहले 1982 में आई फिल्म खुद्दार में बिग बी ने इसी किस्म का गीत गाया था। उसके बोल अंग्रेजी में कहते हैं कि आई लव यू थे।
फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की हिट जोड़ी दुबारा दिखेगी। यह जोड़ी इससे पहले फिल्म राउडी राठौड़ में दिखी थी जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद कामयाब रही थी। यह फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई थी।
First Published: Tuesday, August 14, 2012, 09:33