दीपिका ने कहा, रजनीकांत हैं बहुत जोशीले

दीपिका ने कहा, रजनीकांत हैं बहुत जोशीले

दीपिका ने कहा, रजनीकांत हैं बहुत जोशीलेमुम्बई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में अभिनेता रजनीकांत से अधिक विनम्र और जोशीला इंसान नहीं देखा है। साथ ही वह फिल्म `कोचादैयान` में उनके साथ काम करने का मौका पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। दीपिका (26 वर्ष) ने बताया कि मैंने रजनीकांत के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

अलग-अलग लोग उनकी विभिन्न तरीकों से प्रशंसा करते हैं। लेकिन मैं महसूस करती हूं कि अगर आप उनसे मिलेंगे, तभी जान पाएंगे कि वह कैसे इंसान हैं। वह अपने काम को लेकर बहुत विन्रम और जोशीले हैं। मैंने काम को लेकर उनके जितना जोशीला इंसान कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मैं उनके साथ काम करने का मौका पाकर निश्चित रूप से खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। `कोचादैयान` तमिल भाषा की फिल्म है, जो इस वक्त निर्माण के बाद के चरण में है। फिल्म का निर्देशन रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने किया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 25, 2012, 14:16

comments powered by Disqus