Last Updated: Friday, April 26, 2013, 12:32
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई : जब चीजें अपनी इच्छा के अनुसार न हों तो उसे छोड़कर आगे बढ़ जाना और पिछली बातों को भुला देना ही बुद्धिमानी होती है और यही बुद्धिमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु ने दिखाई है।
अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ करीब एक दशक तक समय बीताने वाली बिपाशा के बारे में लगता है कि उन्हें एक नया साथी मिल गया है। चर्चा है कि बिपाशा आज कल हरमन बावेजा के साथ देखी जा रही हैं।
बिपाशा ने हरमन के साथ अपने रिश्ते का खंडन किया है। अभिनेत्री का कहना है कि दोनों के बीच किसी तरह की अंतरंगता नहीं है। बिपाशा ने हालांकि माना है कि हरमन उनके ‘जीवन का हिस्सा’ हैं। तो क्या यह माना जाए कि बिपाशा के लिए हरमन केवल ‘एक अच्छे दोस्त’ ही हैं।
First Published: Friday, April 26, 2013, 11:46