ओलंपिक खेलों - Latest News on ओलंपिक खेलों | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मैड्रिड को 2020 ओलंपिक की मेजबानी नहीं मिलने पर नाराज हैं नडाल

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 15:19

टेनिस सुपरस्टार राफेल नडाल ने मैड्रिड को 2020 ओलंपिक खेलों की मेजबानी नहीं देने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने स्पेनिश राजधानी से उचित व्यवहार नहीं किया।

ओलंपिक खेलों से दुनिया का कर्ज चुका देंगे: शिंजो अबे

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 15:14

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने 2020 ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने के बाद कहा कि तोक्यो अब दुनिया को 2011 में विनाशकारी सूनामी के बाद मिली मदद का कर्ज चुका देगा, जिसका वह कर्जदार है।

खेलों के 'महाकुंभ' में भारत का फीका प्रदर्शन

Last Updated: Thursday, July 5, 2012, 16:42

अभी तक ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत अब तक सिर्फ 15 पदक ही अपनी झोली में कर पाया है। इनमें से 11 पदक तो उसे हॉकी में मिले हैं। एक अरब से ज़्यादा आबादी वाले देश की ओलंपिक में उपलब्धि कोई बहुत अच्छी नहीं है। ओलंपिक खेलों में भारत की कहानी शुरू होती है 1900 के पेरिस ओलंपिक से जहाँ कोलकाता के रहने वाले एक `एंग्लो इंडियन` ने 200 मीटर और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता था।

शुरुआत से अब तक ओलंपिक खेलों का इतिहास

Last Updated: Thursday, July 5, 2012, 16:40

प्राचीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 1200 साल पूर्व योद्धा-खिलाड़ियों के बीच हुआ था। पुराने समय (प्राचीन काल) में शांतिपूर्ण समय अंतराल के दौरान योद्धाओं के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ खेलों का विकास हुआ। शुरुआती दौर में दौड़, मुक्केबाजी, कुश्ती और रथों की दौड़ सैनिक प्रशिक्षण का हिस्सा हुआ करते थे। इनमें से सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले योद्धा प्रतिस्पर्धी खेलों में अपना दमखम दिखाते थे।

ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी का सुनहरा सफर

Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 18:58

दुनिया भर में हॉकी की धमक और चमक तो आज भी देखने को मिलती है। ओलंपिक में भारतीय हॉकी का सफर काफी शानदार रहा है। खासतौर पर जब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का युग था। जब से ध्यानचंद युग की शुरुआत हुई तब से भारतीय हॉकी ने पटलकर पीछे नहीं देखा।

पांच खिलाड़ी करेंगे क्वालीफाई: गोपीचंद

Last Updated: Saturday, April 14, 2012, 13:51

मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि उन्हें लंदन ओलंपिक खेलों के लिए कम से कम पांच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की उम्मीद है।

70-80 सदस्यीय भारतीय दल ओलंपिक जाएगा

Last Updated: Monday, February 27, 2012, 09:23

लंदन में जुलाई अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत का 70 से 80 सदस्यीय दल भाग लेगा। भारतीय ओलंपिक संघ ने आज यहां इसकी घोषणा की।

मुक्केबाजों पर 3.57 करोड़ रुपये खर्च

Last Updated: Thursday, February 2, 2012, 11:07

खेल मंत्रालय ने लंदन ओलंपिक खेलों की तैयारी के सिलसिले में ‘आपरेशन एक्सीलेंस’ योजना के तहत भारतीय मुक्केबाजों पर अब तक 3.57 करोड़ रूपये खर्च किए हैं।