ग्रैमी पुरस्कार - Latest News on ग्रैमी पुरस्कार | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देंगे पॉल मैक्काटर्नी, रिंगो स्टार

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 08:50

इस महीने के आखिर में होने वाले ग्रैमी पुरस्कार समारोह में बीटल्स बैंड का जादू बिखरने वाला है। द रिकॉर्डिंग एकेडमी ने आज घोषणा की कि पूर्ववर्ती बीटल्स बैंड के सदस्य पॉल मैक्काटर्नी और रिंगो स्टार 26 जनवरी को लॉस एंजिलिस में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

पं. रविशंकर को दिया जाएगा लाइफटाइम अचीवमेंट ग्रैमी पुरस्कार

Last Updated: Thursday, December 13, 2012, 11:11

मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर को लाइफटाइम अचीवमेंट ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार प्रदान करने वाली रिकॉर्डिंग अकादमी ने गुरुवार को घोषणा की कि रविशंकर को यह पुरस्कार मरणोपरांत 10 फरवरी को लॉस एंजिलिस में आयोजित 55 वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

ग्रैमी अवॉर्ड में सफेद गाउन में प्रियंका

Last Updated: Monday, February 13, 2012, 14:57

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस साल के ग्रैमी पुरस्कार समारोह में सफेद गाउन में पहुंचीं, जिसे गौरी और नयनिका ने डिजाइन किया है।

स्टीव जॉब्स को मरणोपरांत ग्रैमी अवॉर्ड

Last Updated: Monday, February 13, 2012, 12:51

एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स को सोमवार को संगीत उद्योग को दिए गए योगदान के लिए मरणोपरांत ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया।

ग्रैमी पुरस्कारों में एडले का जादू

Last Updated: Monday, February 13, 2012, 08:26

खूबसूरती और जादूई आवाज की मल्लिका एडले ने 54वें ग्रैमी पुरस्कारों में रिहाना, ब्रूनो मार्स और लेडी गागा जैसी नामचीन गायिकाओं को मात देते हुए अपने एल्बम ‘21’ के लिये एल्बम ऑफ द ईयर और पांच अन्य पुरस्कार जीत लिए हैं।