जगदीश शेट्टर - Latest News on जगदीश शेट्टर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

नौवें सीएम जगदीश शेट्टर को भी कांटों भरा ताज

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 17:46

कर्नाटक को पिछले 60 साल में अब तक 28 मुख्यमंत्री मिल चुके है और ये रिकॉर्ड है कि अभी तक कोई अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। पिछले 18 सालों में तो कर्नाटक में 8 मुख्यमंत्री बदल चुके है और अब बारी नौवें मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर की है

कर्नाटक: जगदीश शेट्टर बन सकते हैं नए मुख्‍यमंत्री

Last Updated: Friday, July 6, 2012, 10:47

बीएस येदियुरप्पा के दबाव के आगे झुकते हुए भाजपा संभवत: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को बदलकर उनकी जगह राज्य की कमान लिंगायत नेता जगदीश शेट्टर को सौंपेगी। इस आशय की घोषणा सप्ताह भर के भीतर होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति चुनाव के बाद शेट्टर होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री!

Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 17:49

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने अपने शासन वाले कर्नाटक की पार्टी इकाई में आपस में लड़ रहे दोनों पक्षों की बातों को मंगलवार को सुना और ऐसे संकेत हैं कि समाधान के तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के फौरन बाद मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को हटा कर उनके पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा समर्थक लिंगायत नेता जगदीश शेट्टर को आसीन किया जाएगा।

येदियुरप्पा गुट का केंद्रीय नेतृत्व को अल्टीमेटम

Last Updated: Sunday, July 1, 2012, 21:01

कर्नाटक में बगावत पर उतरे बी.एस. येदियुरप्पा धड़े ने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व पर दबाव बढ़ाने की गरज से जगदीश शेट्टर को मौजूदा डीवी सदानंद गौड़ा के स्थान पर मुख्यमंत्री बनाने के लिए 5 जुलाई तक का समय दिया है।