सहारा मामला - Latest News on सहारा मामला | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सुब्रत राय को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, अभी जेल में ही रहेंगे सहारा प्रमुख

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 16:30

सुब्रत राय को घर में नजरबंद रखने की सहारा की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बार फिर खारिज कर दिया। सहारा प्रमुख को अभी जेल में ही रहना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने बावजूद इसके अपने पुराने आदेश में संशोधन किया और सहारा को भारत के 9 शहरों में अपनी अचल संपत्तियों बेचने की अनुमति दी।

सहारा प्रमुख की नई अर्जी पर SC आज सुनाएगा आदेश

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 10:00

सुप्रीम कोर्ट चार मार्च से तिहाड़ जेल में बंद सहारा समूह के मुखिया सुब्रत राय की रिहाई के लिए 5000 करोड़ रुपए नकद और इतनी ही राशि की बैंक गारंटी देने के आदेश में सुधार के लिए दायर अर्जी पर आज फैसला सुना सकता है।

सुब्रत रॉय दिल्ली की गर्मी से परेशान, जल्द फैसले की लगाई गुहार

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 19:25

दिल्ली की जेल में गर्मी से परेशान सहारा समूह के मुखिया सुब्रत रॉय ने आज सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि उन्हें हिरासत में रखने के खिलाफ उनकी याचिका पर जल्द फैसला सुनाया जाए। उनका कहना है कि राजधानी में तापमान बढ़ रहा है और वह जेल में स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं।

सुब्रत राय की अर्जी पर SC में सुनवाई पूरी, रिहाई पर फैसला बाद में

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 18:54

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह प्रमुख सुब्रत राय की उस याचिका पर आज सुनवाई पूरी कर ली जिसमें राय ने निवेशकों की 20 हजार करोड़ रूपए से अधिक की रकम नहीं लौटाने से संबंधित मामले में उन्हें जेल भेजने के कोर्ट फैसले को चुनौती दी गई है। लेकिन रिहाई पर फैसला बाद में सुनाएगी। राय अभी जेल में ही रहेंगे।

सहारा की गिरफ्तारी: देश की पहली सीप्लेन सेवा की शुरुआत टली

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 23:29

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय की गिरफ्तारी के चलते देश की पहली सीप्लेन सेवा की वाणिज्यिक शुरुआत टल गई है। यह सेवा सहारा ग्रुप की आवासीय परियोजना अंबे वैली सिटी से शुरू होनी थी और सहारा समूह ने इसकी परिचालक मेहएयर से इसकी शुरुआत टालने का आग्रह किया था।

सुनवाई टली, कुछ दिन और जेल में रहेंगे सुब्रत राय!

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 23:17

सहारा समूह के मुखिया सुब्रत राय द्वारा निवेशकों का 20 हजार करोड़ रूपया लौटाने के मामले की कल (मंगलवार) सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है। इससे सहारा प्रमुख सुब्रत राय को अभी कुछ दिन और जेल में रहना पड़ सकता है।

सहारा के निवेशकों की खोजबीन में विदेशी मदद लेगा SEBI

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 19:42

निवेशकों की 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि लौटाने के चर्चित प्रकरण में सहारा समूह की ओर से ट्रकों में भेजे गए कथित निवेशकों के दस्तावेजों को लेकर पेशोपेश की स्थिति का सामना कर रहा भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) निवेशकों की वास्तविकता की जांच के लिए सेबी मॉरीशस, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों के नियामकों से मदद ले रहा है।

सहारा समूह की दो कंपनियों के शीर्ष अधिकारी कोर्ट में तलब

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 23:12

मुंबई के मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट ने चर्चित सेबी-सहारा मामले में सहारा की दो कंपनियों तथा उनके आला अफसरों के खिलाफ दीवानी तथा आपराधिक शिकायतों का संज्ञान लेते उन्हें विभिन्न नियम कानूनों के उल्लंघन के आरोप में तलब किया है।

सुनवाई टालने के लिये सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सहारा

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 21:51

सहारा समूह ने सेबी की अपील पर 22 अप्रैल को होने वाली सुनवाई को टालने के लिये उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

निशाने पर है सहारा, हार नहीं मानेंगे: सुब्रत रॉय

Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 14:02

बाजार नियामक सेबी के साथ चर्चित विवाद में उलझे सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय को लगता है कि उन्हें पिछले कुछ वर्ष से उत्पीड़ित किया जा रहा है और इसकी शुरुआत 2005 में राजनीतिक द्वैष की घटना के साथ हुयी तथा रिजर्व बैंक और सेबी उनकी कंपनियों के खिलाफ शिंकजा कसने लगे।

सुब्रत राय की संपत्ति केवल 3 करोड़ रुपये: सहारा समूह

Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 22:11

सहारा समूह ने बुधवार को दावा किया कि उसके प्रमुख सुब्रत राय की निजी संपत्ति केवल 3 करोड़ रुपये के करीब है।

सेबी के सामने हाजिर हुए सहारा प्रमुख सुब्रत राय

Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 17:00

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय और कंपनी के तीन अन्य बड़े अधिकारी निवेशकों का धन लौटाने के चर्चित मामले में आज शेयर बाजार नियामक सेबी के समक्ष पेश हुए। यह मामला तीन करोड़ से अधिक निवेशकों को कुल 24,000 करोड़ रुपए की राशि लौटाए जाने से जुड़ा है।

सेबी-सहारा मामला: सुब्रत राय, अन्य की पेशी की आज

Last Updated: Tuesday, April 9, 2013, 23:56

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय और कंपनी के कुछ अन्य बड़े अधिकारियों को निवेशकों का धन लौटाने के चर्चित मामले में बुधवार यानी 10 अप्रैल को शेयर बाजार नियामक सेबी के समक्ष पेश होना है।