Gen Bikram Sing - Latest News on Gen Bikram Sing | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

उत्तराखंड त्रासदी: हर्षिल सेक्‍टर पूरी तरह से खाली, शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 00:44

उत्तराखंड आपदा के 13 दिनों बाद हर्षिल सेक्टर को पूरी तरह से खाली कराए जाने के साथ ही बचाव कार्यकर्ताओं ने अपने विशाल अभियान को शुक्रवार को लगभग पूर्ण कर लिया तथा अब अपना अंतिम जोर बद्रीनाथ की ओर लगा दिया है जहां करीब 1400 लोग अभी तक फंसे हुए हैं। उधर, उत्तराखंड में मंगलवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद होने वाले 20 बहादुर जवानों को शुक्रवार को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

उत्‍तराखंड त्रासदी: राहत व बचाव अभियानों में फिर आई तेजी, तीन हजार लोग अब भी लापता

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 18:05

उत्तराखंड के मौसम में सुधार के साथ ही बाढ़ पीड़ितों के बचाव कार्यों में शुक्रवार को तेजी आ गई। राज्य में विभिन्न स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए 17 हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगे हैं। वहीं, महामारी फैलने का खतरा कम करने के लिए बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित केदारनाथ में शवों के सामूहिक अंतिम संस्कार का कार्य जारी है।

सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह नेपाल दौरे पर

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 09:49

दुनिया की सबसे उंची एवरेस्ट की चोटी पर भारत-नेपाल के संयुक्त सैन्य दल द्वारा सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के मौके पर भारत के सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह आज आधिकारिक दौरे पर यहां आएंगे।

अब सीजफायर टूटा तो पाक को करारा जवाब देंगे: सेना अध्‍यक्ष

Last Updated: Tuesday, January 15, 2013, 08:52

भारत-पाक सीमा पर पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट बीते दिनों पाक सैनिकों के हमले में दो भारतीय जवानों के शहीद होने की घटना पर सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने सोमवार को बेहद तल्‍ख लहजे में पाकिस्‍तान को चेतावनी दी।

थलसेना प्रमुख ने चीनी सीमा पर तैयारियों का लिया जायजा

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 18:09

थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने चीन की सीमा पर तैनात बलों की तैयारियों और पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा स्थिति की आज यहां समीक्षा की।