Purandeswari - Latest News on Purandeswari | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरंदेश्वरी

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 00:11

तेलंगाना मुद्दे पर हाल में केंद्रीय मंत्री पद और कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली तेदेपा के संस्थापक एनटी रामाराव की पुत्री डी पुरंदेश्वरी आज भाजपा में शामिल हो गई। पुरंदेश्वरी भाजपा के पूर्व प्रमुख एम वेंकैया नायडू की उपस्थिति में और उनके आवास पर पार्टी में शामिल हुई।

बीजेपी में शामिल होंगी पूर्व केन्द्रीय मंत्री पुरंदेश्वरी!

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 17:57

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं और अगर ऐसा हुआ तो सीमांध्र में कांग्रेस को एक और झटका लगेगा। लोकसभा में विशाखापत्तनम का प्रतिनिधित्व करने वाली पुरंदेश्वरी ने आज यहां अपने समर्थकों की एक बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगी।

तेलंगाना के खिलाफ डी पुरंदेश्वरी ने दिया इस्तीफा

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 11:37

तेलंगाना के खिलाफ विरोध जारी है। तेलंगाना के विरोध में मंत्री डी पुरंदेश्वरी ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री पल्लम राजू भी इस्तीफा दे सकते हैं।