actor pran - Latest News on actor pran | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

प्राण का अंतिम संस्कार, बॉलीवुड ने दिया 'आखिरी सलाम'

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 15:48

खलनायक और चरित्र अभिनेता की अमर भूमिकाएं निभाने वाले बॉलीवुड के अभिनेता प्राण की अंतिम यात्रा आज सुबह लीलावती अस्पताल से आरंभ हो गई। उनके पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क लाया गया। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्राण जैसा कोई नहीं बन सकता: अमिताभ बच्चन

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 11:49

मशहूर अभिनेता प्राण के निधन पर बॉलीवुड में मातम छा गया। प्राण को श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा प्राण साहब, एक जेंटलमैन चले गए। मेरे सबसे करीबी और बड़े सहयोगी थे। इसके साथ ही फिल्म उद्योग का एक और मजबूत स्तंभ गिर गया।

नहीं रहे हिंदुस्तान के `प्राण`, अंतिम संस्कार आज

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 09:00

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता प्राण का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। प्राण बीते लम्बे समय से बीमार थे और उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक प्राण के बेटे सुनील ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज (शनिवार को) दोपहर 12 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

प्राण का निधन, लीलावती अस्पताल में ली अंतिम सांस

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 23:55

गुजरे जमाने के शानदार अभिनेता प्राण का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 93 साल के थे। प्राण कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

प्राण फिर से अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 12:15

मशहूर अभिनेता प्राण महज एक महीने बाद ही फिर से अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से बीमार प्राण को नवंबर महीने में अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि उनके परिवार के लोगों ने उनके ठीक-ठाक होने का दावा किया है, फिर भी परिवार के करीबी लोगों ने प्राण के स्वास्थ्य को लेकर आशाजनक नजर नहीं आ रहे।

अभिनेता प्राण की सेहत में सुधार

Last Updated: Friday, November 23, 2012, 12:43

सांस की तकलीफ के कारण एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती होने वाले बॉलीवुड के गुजरे जमाने के प्रसिद्व अभिनेता प्राण स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

वयोवृद्ध अभिनेता प्राण अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Monday, November 19, 2012, 11:15

बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता प्राण को उपनगरीय बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।