जलवायु वार्ता - Latest News on जलवायु वार्ता | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

जलवायु वार्ता को बचाने का प्रयास, पर नहीं बन पाई सहमति

Last Updated: Sunday, December 9, 2012, 00:03

कतर ने दोहा दौर की जलवायु वार्ता के विफल होने के आसार को देखते हुए इसे बचाने के लिए हताशापूर्ण उपाय करने शुरू कर दिये। उसने एक ऐसे समझौते की पेशकश की है जो कम महत्वाकांक्षी है लेकिन उसमें क्योतो प्रोटोकाल और आगे होने वाली बातचीत की संभावनाओं को बरकरार रखा गया है।

दोहा जलवायु वार्ता में अनिश्चितता के बादल बरकरार

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 18:48

दोहा दौर की जलवायु वार्ता पर आज भी अनिश्चितता के बादल बरकरार रहे क्योंकि अमेरिका के नेतृत्व में धनी देशों ने गरीब देशों की इस मांग के आगे झुकने से इंकार कर दिया कि वे वैश्विक तापमान की समस्या से पृथ्वी ग्रह को बचाने के लिए ज्यादा जिम्मेदारी निभाये।

'संधि को लेकर बेसिक देश बंटे नहीं हैं'

Last Updated: Tuesday, December 6, 2011, 16:22

चीन की इस घोषणा से कि वह 2020 के बाद कानूनी रूप से बाध्य जलवायु संधि पर हस्ताक्षर कर सकता है, उहापोह की स्थिति पैदा हो गई है।

डरबन वार्ता: जयंती ने समानता पर दिया जोर

Last Updated: Tuesday, December 6, 2011, 10:12

भारत पर कानूनी रूप से कार्बन उत्सर्जन कटौती को स्वीकार करने के बढ़ते दबाव को देखते हुए पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने मंगलवार को जलवायु परिवर्तन वार्ता का मुख्य तत्व समानता होने पर जोर दिया।

‘जलवायु वार्ता पर संधि में बाधक नहीं भारत’

Last Updated: Monday, December 5, 2011, 14:52

भारत और यूरोपीय संघ के बीच टकराव की स्थिति दिख रही है। भारत ने कहा है कि भले ही 27 देशों का यूरोपीय संघ इस बात पर अड़ा है कि भारत का रुख उसे स्वीकार्य नहीं है, भारत कार्बन उत्सर्जन में कटौती पर स्वेच्छा से कटौती की प्रतिबद्धता पर ही टिका रहेगा।

डरबन वार्ता में दल का नेतृत्‍व करेंगी जयंती

Last Updated: Monday, December 5, 2011, 08:36

दक्षिण अफ्रीका के डरबन में जलवायु वार्ता के दूसरे हफ्ते में पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी जो कार्बन उत्सर्जन में कटौती और कानूनी प्रतिबद्धताओं के कारण रुकी हुई है।